देश

‘भारत 15 मार्च से पहले सैनिक हटा लें…’ मुइज्जू ने दिखाए तेवर, मालदीव में भारतीय सैनिकों को लेकर क्या है विवाद?

India Maldives military Row: मालदीव के प्रेसिडेंट मोहम्मद मुइज्जू ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि भारत 15 मार्च से पहले मालदीव से अपने सैनिक हटा लें. मुइज्जू शनिवार को ही चीन की 5 दिवसीय यात्रा से स्वदेश लौटे थे. उन्होंने देश पहुंचकर कहा कि हमारा देश भले ही छोटा है लेकिन हमें बुली करने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है.

बता दें कि नवंबर में मालदीव के प्रेसिडेंट ऑफिस ने बयान जारी कर कहा कि उम्मीद है भारत हमारे देश के लोकतांत्रिक इच्छा का सम्मान करेगा. बीते कई सालों से भारत की एक टुकड़ी वहां तैनात हैं. मालदीव की पिछली सरकार के आग्रह पर ही भारत ने अपने सैनिकों को वहां तैनात किया था.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू, राहुल गांधी बोले- पीएम आपके आंसू पोछने मणिपुर नहीं आए

पीएम के लक्षद्वीप दौरे के बाद हुआ था विवाद

पिछले दिनों पीएम मोदी लक्षद्वीप के दौरे पर थे. जहां उन्होंने बीच का भ्रमण किया और सोशल मीडिया पर लिखा कि घूमने और सैर-सपाटे के लिहाज से भारत का लक्षद्वीप किसी भी तरह से कम नहीं है. यहां की शांति एक अलग ही अनुभव कराती है. पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा से भड़की मालदीव सरकार के 3 मंत्रियों ने पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की. इस पर भारत ने कड़ा रूख जताया था.

भारत के कड़े रूख देखते हुए मालदीव सरकार ने तीनों मंत्रियों को सस्पेंड कर दिया था. हालांकि इसके बाद संबंध में कड़वाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है. इधर भारत की कई यात्री और ट्रिप मैनेजमेंट कंपनियों से बुकिंग कैंसिल कर दी.

मालदीव में तैनात भारतीय सैनिक क्या करते हैं?

हिंद महासागर में स्थित मालदीव भारत और चीन दोनों के लिए महत्वपूर्ण है. यहां 2013 से ही लामू और अद्दू द्वीप पर 75 भारतीय सैनिक तैनात हैं. इसके अलावा नौसैनिकों की एक टुकड़ी भी तैनात हैं. इंडियन नेवी ने मालदीव के इन दोनों द्वीपों पर 10 कोस्टल सर्विलांस रडार लगा रखे हैं. बता दें कि चुनावों के दौरान मुइज्जू मालदीव में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी को संप्रभुता से जोड़ा था. इतना ही नहीं उन्होंने अपने चुनावी कैंपेन का आगाज भी इंडिया आउट के नारे के साथ किया था.

यह भी पढ़ेंः सीएम शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए मिलिंद देवड़ा, बोले- पीएम मोदी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं

सैनिकों पर की वापसी पर कमेटी गठित

प्रेसिडेंट मुइज्जू ने अपने इलेक्शन मैनिफेस्टो में 75 सैनिकों की छोटी टुकड़ी को हटाने का संकल्प लिया था. हालांकि दोनों देशों ने सैनिकों की वापसी के लिए प्रयास भी शुरू कर दिए हैं. इतना ही नहीं उन्होंने मालदीव सरकार की इंडिया फर्स्ट पाॅलिसी में बदलाव की बात की थी. इसी क्रम में प्रेसिडेंट मुइज्जू अपने पहले विदेशी दौरे पर चीन गए थे.

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

1 minute ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

25 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

39 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

1 hour ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago