देश

Pongal 2024: PM मोदी ने पोंगल में बच्ची को गिफ्ट की अपनी शॉल, ‘सत्यम शिवम सुंदरम..’ सुनकर हुए मंत्रमुग्ध VIDEO

PM Modi Gift Shawl to Girl: आज भारत में मकर संक्रांति और पोंगल उत्सव मनाया जा रहा है. इस मौके पर देशभर में तरह-तरह के धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं. राजधानी दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर पोंगल समारोह में कई बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी.

इस दौरान वहां पीएम मोदी भी मौजूद थे. पीएम मोदी ने प्रस्तुति देने वाली एक बच्ची को अपना ही शॉल उपहार में दे दिया. उन्होंने बच्ची को पुकारा..वह दौड़ी चली आई और नमस्कार किया. उसने पीएम मोदी के पैर भी छुए. पीएम मोदी खुशी से गदगद हो गए. उन्होंने भी अपना शॉल बतौर उपहार उस बच्ची को दे दिया.

  • पीएम मोदी ने इस दौरान कार्यक्रम में कहा, “मैं देशवासियों को (पोंगल व संक्राति) त्योहारों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश में कल लोहड़ी का त्योहार मनाया गया. आज लोग मकर संक्रांति मना रहे हैं और लोग कल भी उत्सव मनाएंगे. उपहारों के आदान-प्रदान, विशेष रूप से प्रधानमंत्री द्वारा शॉल उपहार में दिए जाने की घटना ने, देश में सांस्कृतिक उत्सव की भावना को उजागर किया है.

 

 

समारोह के दौरान अपनी खुशी व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने देश में हाल ही में मनाए गए लोहड़ी उत्सव का उल्लेख किया और देश को मकर संक्रांति और पोंगल के चल रहे त्योहारों के लिए शुभकामनाएं दीं. यह उत्साहवर्धक घटना पोंगल उत्सव में एक खास तथ्य जोड़ती है, जो देश के नेता और उसके नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच एक सार्थक संबंध को प्रदर्शित करती है.

यह भी पढ़िए: पीएम मोदी ने मकर संक्रांति पर गायों को खिलाया चारा, सामने आईं मनमोहक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह ने बांदेरदेवा में बांटे अपॉइंटमेंट लेटर, पुलिस बल को मिला प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर

अरुणाचल प्रदेश के बांदेरदेवा स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

9 minutes ago

‘IIT जितना ही होगा ITI का सम्मान’, कौशल दीक्षांत समारोह में बोले पीएम मोदी

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले…

21 minutes ago

कौन है उज्जैन की ‘मिस्ट्री वुमन’? पहले दो बच्चों को छोड़ा, फिर तीसरे को प्लेटफॉर्म में रख हुई ओझल

Ujjain Railway Station Mystery News: उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 4 दिन…

29 minutes ago

1-2 नहीं..पूरे 800 बंदर! ऐसा क्या हुआ कि एटा से मथुरा तक मचा तहलका?

Etah Monkey Problem: एटा शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान लोगों को राहत…

47 minutes ago

भूलकर भी न खोले व्हाट्सऐप पर APK फाइल! ऐसे होती है ठगी, जामताड़ा से चल रहे रैकेट के 22 आरोपी गिरफ्तार

वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने जामताड़ा से जुड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह के…

1 hour ago

चुनाव से पहले एक्शन में ओवैसी, सहारनपुर में चंद्रशेखर के साथ क्या गुल खिला? जानें वोटबैंक का गणित

Asaduddin Owaisi Chandrashekhar Azad Saharanpur: सहारनपुर में मस्जिद ध्वस्तीकरण के विरोध में ओवैसी और चंद्रशेखर…

1 hour ago