कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
Mallikarjun Kharge On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप दौरे की फोटो सामने आने के बाद अब विपक्षी नेताओं की ओर से हमले शुरू हो गए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी हर जगह जाते हैं, लक्षद्वीप में फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं?
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि “मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती रही, लेकिन मोदी जी कभी समंदर के अंदर जाकर या फिर पानी के अंदर पहुंचकर फोटो सेशन करते हैं. इसके अलावा निर्माणाधीन मंदिर का फोटो खींचते हैं, कभी, केरल पहुंचकर फोटोग्राफी करते हैं, तो कभी बंबई. हर जगह नए रूप में दिखाई देते हैं…ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं?”
कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मणिपुर में महिलाओं का रेप किया किया जा रहा है, लोगों की हत्याएं हो रही हैं, हजारों लोग बेघर हो गए, लेकिन पीएम मोदी वहां पर उनका हालचाल जानने कभी क्यों नहीं जाते हैं? वहां लोग ठंड में मर रहे हैं, उनका कोई हाल पूछने वाला नहीं है. क्या वो भारत का हिस्सा नहीं है. पीएम मोदी (PM Modi) मणिपुर जाकर क्या वहां के लोगों को समझा नहीं सकते हैं.
इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि “14 जनवरी से हम एक बड़ी भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा निकाली जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होगी और नागालैंड, आसाम, अरुणचाल होते हुए ये देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और अंत में मुंबई पहुंचेगी. इस दौरान 110 जिलों से ये यात्रा गुजरते हुए 100 लोकसभा सीटों को कवर करेगी. कुल 6700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.” उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…