Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“फोटोग्राफी करते हैं, लक्षद्वीप में जाकर फोटो खिंचवातें हैं, लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाते?” PM मोदी पर खड़गे का हमला

Mallikarjun Kharge On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप दौरे की फोटो सामने आने के बाद अब विपक्षी नेताओं की ओर से हमले शुरू हो गए हैं.

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप दौरे की फोटो सामने आने के बाद अब विपक्षी नेताओं की ओर से हमले शुरू हो गए हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर हमला बोला है. खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी हर जगह जाते हैं, लक्षद्वीप में फोटो खिंचवाते हैं, लेकिन मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं?

ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं?- मल्लिकार्जुन खड़गे

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि “मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटती रही, लेकिन मोदी जी कभी समंदर के अंदर जाकर या फिर पानी के अंदर पहुंचकर फोटो सेशन करते हैं. इसके अलावा निर्माणाधीन मंदिर का फोटो खींचते हैं, कभी, केरल पहुंचकर फोटोग्राफी करते हैं, तो कभी बंबई. हर जगह नए रूप में दिखाई देते हैं…ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाते हैं?”

क्या मणिपुर भारत का हिस्सा नहीं है- खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि मणिपुर में महिलाओं का रेप किया किया जा रहा है, लोगों की हत्याएं हो रही हैं, हजारों लोग बेघर हो गए, लेकिन पीएम मोदी वहां पर उनका हालचाल जानने कभी क्यों नहीं जाते हैं? वहां लोग ठंड में मर रहे हैं, उनका कोई हाल पूछने वाला नहीं है. क्या वो भारत का हिस्सा नहीं है. पीएम मोदी (PM Modi) मणिपुर जाकर क्या वहां के लोगों को समझा नहीं सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Mahadev Betting App: ‘पूर्व सीएम को भेजे गए 508 करोड़ रुपये’, ED की चार्जशीट में भूपेश बघेल का नाम, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

14 जनवरी से निकलेगी भारत जोड़ो यात्रा

इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि “14 जनवरी से हम एक बड़ी भारत जोड़ो यात्रा निकालने वाले हैं. राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा निकाली जाएगी. भारत जोड़ो यात्रा मणिपुर, इंफाल से शुरू होगी और नागालैंड, आसाम, अरुणचाल होते हुए ये देश के 15 राज्यों से गुजरेगी और अंत में मुंबई पहुंचेगी. इस दौरान 110 जिलों से ये यात्रा गुजरते हुए 100 लोकसभा सीटों को कवर करेगी. कुल 6700 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी.” उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital