देश

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जारी किया ब्लैक पेपर, खड़गे बोले- हम वो मुद्दे उठा रहे, जिन्हें भाजपा छोड़ देती है

Black Papar: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनडीए की सरकार का पर हमला बोला है. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेस में पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि इनकी सरकार बोरेजगारी के मुद्दे पर कुछ नहीं बोलती है. कांग्रेस अध्यक्ष, खड़गे ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ आजादी से पहले की बातें करते हैं.

कांग्रेस क्यों लाई ब्लैक पेपर?

इसके अलावा खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी जब कभी भी संसद में बात करते हैं तो वह अपनी सरकार की कामयाबी को गिनाते नजर आते हैं. मगर, अपनी सरकार की अफलताओं के बारे में कभी बात नहीं करते. कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि जब हम उनकी नाकामयाबियों की बातें करते हैं तो ये लोगों तक नहीं पहुंच पाती है. खड़गे ने आगे कहा कि इन्हीं वजहों से हम उनकी सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर (Mallikarjun Kharge Release Black Paper) लेकर आए हैं. जिसके जरिए जनता को मोदी सरकार की नाकामयाबियों की जानकारी दी जा सके.

सरकार इन राज्यों में कर रही है भेदभाव

कांग्रेस अध्यक्ष ने बेरोजगारी के मुद्दे पर कहा कि हम इसका मुद्दा उठा रहे हैं. जिसको लेकर बीजेपी कभी बात नहीं करती है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि केरल कर्नाटक और तेलंगाना जैसे गैर बीजीपी राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार (भेदभाव) किया जा रहा है.

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद का खड़गे पर पलटवार

ब्लैक पेपर मामले पर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद का बयान आया है. पू्र्व कानून मंत्री ने कहा- “मैंने सुना है कि अपने काले कारनामों को छुपाने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोई ब्लैक पेपर निकालने की बात की है. भ्रष्टाचार और काले कारनामें करने वाले और कर भी क्या सकते हैं. आज प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में भारत ईमानदारी से आगे बढ़ रहा है. अब 2G, कोयला घोटाले की कहानी बंद हो गई है. हम कांग्रेस की परेशानी समझते हैं.

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, ब्लैक पेपर पर बोले- हमारे अच्छे कामों को किसी की नजर नहीं लगेगी

Dipesh Thakur

Recent Posts

सीएम योगी के प्रयासों से 9 लाख से अधिक घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया को दे रहा टक्कर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…

20 minutes ago

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

26 minutes ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

31 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

38 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

1 hour ago