देश

आज संसद में श्वेत पत्र पेश करेगी सरकार, देश को बताएगी कैसे 11वें से 5वें पर पहुंची अर्थव्यवस्था?

Parliament Budget Session 2024 Update: संसद के बजट सत्र में पीएम मोदी आज यानी 8 फरवरी को देश की आर्थिक स्थिति को लेकर श्वेत पत्र पेश कर सकती है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ब्लैक पेपर पेश किया. इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर आड़े हाथों लिया.

भाजपा सांसद और संसदीय वित्त मामलों की कमेटी के चेयरमैन जयंत सिन्हा ने कहा कि श्वेत पत्र में सरकार 2014 के पहले की खराब अर्थव्यवस्था का जिक्र करेगी. श्वेत पत्र में बताया जाएगा कि कैसे पीएम मोदी अर्थव्यवस्था को 11 वे नंबर से 5वें नंबर पर ले आए.

यह भी पढ़ेंः RBI ने नहीं बढ़ाई रेपो रेट, जानें कैसे आपकी EMI पर पड़ता है असर

जानें क्या होता है श्वेत पत्र?

श्वेत पत्र एक रिपोर्ट होती है जिसमें सरकार की नीतियों-मुद्दों की चर्चा होती है. दरअसल सरकार किसी मुद्दे पर श्वेत पत्र तब लाती है जब उसे निष्कर्ष निकालना हो. जानकारों की मानें तो अगर सरकार श्वेत पत्र लाएगी तो उसमें यूपीए सरकार के 10 वर्षों और स्वयं के 10 वर्षों की तुलना होगी जिसमें कहीं न कहीं सरकार को चुनावों में फायदा मिल सकता है.

पिछले 10 साल में दोगुना एफडीआई आया

बता दें कि 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि देश की जनता भविष्य की ओर देख रही है. देश पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने 2014 में सत्ता संभाली जब देश के हालात ठीक नहीं थे.

सीतारमण ने बताया था कि एफडीआई का मतलब होता है फर्स्ट डेवलप इंडिया. उन्होंने कहा कि 2014-2023 के दौरान 596 अरब डाॅलर विदेशी निवेश आया था. यह 2005-2014 की तुलना में दोगुना था. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश की जनता को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर दिए हैं. जब जनता के मन में उम्मीद जगी तो उन्होंने हमें दूसरी बार चुना.

यह भी पढ़ेंः ‘हम केवल तीन जगह मांग रहे हैं…’ सीएम योगी बोले- अयोध्या के बाद अब कन्हैया कहां मानने वाले हैं?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago