Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, ब्लैक पेपर पर बोले- हमारे अच्छे कामों को किसी की नजर नहीं लगेगी

PM Modi praised former Prime Minister Manmohan Singh: पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में रिटायर होने जा रहे सदस्यों को लेकर अपनी बात कही. इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की भी तारीफ की.

PM Modi praised former Prime Minister Manmohan Singh

राज्यसभा सदस्यों के फेयरवेल पर पीएम मोदी ने किया संबोधित.

PM Modi praised former Prime Minister Manmohan Singh: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों की विदाई के दौरान अपनी प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि वे 6 बार सदन के सदस्य रहे लेकिन उनका इस देश की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान रहा है.

उन्होंने कहा कि कि वैचारिक मतभेद तो अल्पकालीन होता है पूर्व पीएम ने लंबे समय तक सदन और देश का मार्गदर्शन किया है. संसद के इतिहास में जब भी चर्चा होगी तो मनमोहन सिंह की चर्चा जरूर होगी. मैं सभी सांसदों से चाहे वो इस सदन के हो या निचले सदन के हो जिस प्रकार के दर्शन उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए वो हम सभी लोगों के लिए सीखने का प्रयास है.

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने मोदी सरकार पर जारी किया ब्लैक पेपर, खड़गे बोले- हम वो मुद्दे उठा रहे, जिन्हें भाजपा छोड़ देती है

सर्विस बिल पर वोट देने आए पूर्व पीएम

पीएम मोदी ने दिल्ली सर्विस बिल का जिक्र करते हुए बोले कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने इस बिल की चर्चा के दौरान हिस्सा लिया था. उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम जानते हैं थे कि बिल पारित हो जाएगा क्योंकि सत्तारूढ़ दल के पास बहुमत है इसके बावजूद वे सदन में आए और उन्होंने वोट किया. ये हम सभी के सामने एक उदाहरण है कि कैसे वे अपने दायित्व के प्रति सजग है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं उनकी दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं.

आज हमारे कार्यों की किसी की नजर नहीं लगेगी

इस दौरान पीएम ने कांग्रेस के ब्लैक पेपर को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज काला टीका लगाने का प्रयास हुआ. काले कपड़ों में सदन को फैशन शो देखने को मिला. कभी-कभी कुछ काम बहुत उपयोगी होते हैं. पीएम ने कहा कि हमारे यहां स्वजन जब कुछ अच्छा होता है तो काला टीका लगा देते हैं. ऐसे में आज विपक्ष ने भी पिछले 10 वर्षाें के काम पर काला टीका लगाया है ताकि किसी की नजर ना लगे.

यह भी पढ़ेंः आज संसद में श्वेत पत्र पेश करेगी सरकार, देश को बताएगी कैसे 11वें से 5वें पर पहुंची अर्थव्यवस्था?

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital