देश

Kanpur News: 80 लाख खर्च कर युवक बना सुंदर युवती, लेकिन प्रेमी ने कर दिया शादी से इंकार…फिर इस तरह लिया बदला

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां समलैंगिक जोड़े (Gay) का प्रेम-प्रसंग वारदात की वजह बन गया. दरअसल एक युवक ने अपने प्रेमी को पाने के लिए पहले 80 लाख रुपए खर्च किए और लड़के से सुंदर युवती (दीपा) बन गया, लेकिन बाद में उसके प्रेमी ने धोखा दे दिया और शादी करने से इंकार कर दिया. इस पर दीपा (काल्पनिक नाम) बदले की आग में जलने लगी और फिर उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले प्रेमी से बदला लेने की ठान ली. इस पूरे मामले में पुलिस ने दीपा सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है तो वहीं दीपा ने अपने पहले प्रेमी के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है.

मामले को लेकर डीसीपी श्रवण कुमार ने बताया कि, निर्माना रेस्टोरेंट के अनूप शुक्ला के मुताबिक बीती रविवार को देर रात उनकी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई थी. पुलिस ने जांच-पड़ताल कर दो आरोपियों रोहन यादव और दीप तनवानिया को पकड़ लिया. डीसीपी ने आगे बताया कि इस पूरी घटना में चौंकाने वाली बात ये सामने आई है कि, पीड़ित अनूप के बेटे वैभव शुक्ला का प्रेम प्रसंग इंदौर में रहने के दौरान दीप नामक युवक से हो गया था. यानी ये मामला समलैंगिक प्रेम का था. डीसीपी ने आगे बताया कि वैभव की बातों में आकर दीप ने दिल्ली में तीन बार में ब्रेस्ट सर्जरी करा ली. सर्जरी में 40 लाख रुपये लगे मगर अन्य खर्चे मिलाकर 80 लाख रकम लग गई. डीसीपी ने बताया कि, वह जेंडर चेंज के लिए भी सर्जरी कराना चाहता था लेकिन पैसे कम पड़ गए. तो दूसरी ओर दीप के सर्जरी कराने के बाद वैभव ने उससे मुंह मोड़ लिया और शादी करने से इंकार कर दिया और बातचीत कर करनी बंद कर दी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए इंदौर के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ये भी पढ़ें-Shahjahanpur: एसपी दफ्तर में खुद को आग लगाकर दौड़ा युवक, अखिलेश ने वीडियो शेयर कर कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

दोनों ने किया था शादी का वादा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, वैभव और दीप के बीच शादी का वादा भी किया गया था. दीप थर्ड जेंडर से संबंधित था. ऐसे में वैभव ने कहा कि यदि तुम लड़की होते तो शादी कर लेता. इसलिए दीप ने अपना जेंडर चेंज कराया और लड़की बना गया, लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वैभव कानपुर चला आया. इसके बाद शादी से भी इंकार कर दिया. इस पर दीप बौखला गया. उसने अपने एक साथी के साथ कानपुर आकर ऑनलाइन किराए पर एक स्कूटी ली और पेट्रोल लेकर सीधे वैभव शुक्ला के घर पहुंच गया और फिर घर के नीचे खड़ी गाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि, दीप की मंशा थी कि जब वह गाड़ी में आग लगाएगा तब पूरा घर आग की चपेट में आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जैसे ही आग लगी, आस-पास के लोग दौड़ पड़े और आग पर तुरंत काबू पा लिया. साथ ही तत्काल पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने पूरी जानकारी इकठ्ठा की. इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची.

पुलिस से लगाई थी ये गुहार

गिरफ्तार होने के बाद दीप ने बताया कि, वह अपने साथी के साथ कानपुर आया था और चकेरी थाने में जाकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन मामला इंदौर में दर्ज होने के कारण पुलिस ने अपनी आसमर्थता जताते हुए कार्रवाई से इंकार कर दिया था. इसी के बाद दीप ने इस तरह से बदला लेने की ठानी. वह वारदात को अंजाम देने के बाद इंदौर भागने ही वाला था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया. फिलहाल इस मामले में दीप ने कहा कि, हम दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाईं थी. अब सारा दोष मेरे ऊपर मढ़ा जा रहा है जब की वैभव फरार है. दीप ने मांग की है कि पुलिस उसको भी गिरफ्तार करे और उसके खिलाफ भी कार्रवाई करे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago