देश

ममता बनर्जी पहुंची लालू यादव के घर, RJD चीफ के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, पटना में हो रहा विपक्षी जुटान

Mamata Banerjee: अगले साल होने वाले आम चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को कैसे हराना है, इस मुद्दे को लेकर बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की महाबैठक होने वाली है. बैठक 23 जून को यानी कल होगी. देश के अलग-अलग राज्यों से विपक्षी दलों के प्रमुख अब पटना पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी भी पटना पहुंची हैं. यहां पहुंचकर सबसे पहले ममता ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. इतना ही नहीं उन्होंने आरजेडी चीफ के पैर छूए और आशीर्वाद भी लिया. बता दें कि बिहार के महागठबंधन सरकार ने 23 जून को पटना में होने वाली विपक्ष की सबसे महत्वपूर्ण बैठक की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है.

लालू जी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है- ममता बनर्जी

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह और शिक्षामंत्री प्रोफेसर चन्द्रशेखर ने एयरपोर्ट पर ममता बनर्जी का स्वागत किया. इसके बाद वह लालू यादव से मिलने तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंच गईं. ममता बनर्जी और लालू यादव की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है. लालू यादव से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा, “लालू जी के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है. उन्हें भेज दिया गया और उसे अस्पताल में बहुत समय बिताना पड़ा.” टीएमसी सुप्रीमो ने कहा कि वह प्रसाद से मिलकर खुश हैं. पश्चिम बंगाल के सीएम ने कहा, “वह बीजेपी से मुकाबला करने के लिए काफी मजबूत दिखते हैं.” उनके साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी, टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम भी थे.

यह भी पढ़ें: UP Politics: यूपी में कांग्रेस के साथ खड़ी नहीं है सपा? होर्डिंग ने बढ़ाई सियासी हलचल

बिहार में विपक्षी नेताओं का जुटान

इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से पटना सर्किट हाउस में मुलाकात की. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी कल होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचीं हुई हैं. वहीं, खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी कुछ ही देर में पटना पहुंचेंगे. इन नेताओं के अलावा अलग-अलग समय पर कांग्रेस नेता, राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मल्लिकार्जुन खरगे, एनसीपी चीफ, शरद पवार, टीएमसी प्रमुख, ममता बनर्जी, डीएमके प्रमुख, एमके स्टालिन, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख, हेमंत सोरेन, समाजवादी पार्टी प्रमुख, अखिलेश यादव, शिवसेना, उद्धव ठाकरे, पीडीपी प्रमुख, महबूबा मुफ्ती, नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख, उमर अब्दुला, सीपीआई महासचिव, डी राजा, सीपीएम प्रमुख, सीताराम येचुरी और भाकपा माले (CPI(ML) महासचिव, दीपांकर भट्टाचार्या बैठक के लिए पटना पहुंचेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

20 हजार जवान, बंद शराब दुकानें! जानिए 10 अक्टूबर को क्यों छावनी में तब्दील हुई दिल्ली?

Delhi News: जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन को इजाजत न मिलने के बाद दिल्ली छावनी…

8 minutes ago

शादी के बाद इस समाज में बदल जाती है परंपरा, दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा जाता है ससुराल!

Khasi Society Marriage Tradition: मेघालय के खासी समाज में शादी के बाद पति पत्नी के…

9 minutes ago

रेलवे का बड़ा झटका! 10 अक्टूबर से बंद रहेंगी ये ट्रेनें, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का भी बदला रास्ता

Train Cancellations: गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के चलते 10 अक्टूबर से…

30 minutes ago

‘बल से नहीं, आदर से जीतें शूरवीरों का दिल’ पीएम मोदी ने संस्कृत श्लोक के जरिए बताया सच्चे वीर का असली गुण

PM Modi Sanskrit Shloka: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

31 minutes ago

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

53 minutes ago