सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग
UP Politics: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर देश में राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हैं. पटना में 23 जून को होने जा रही विपक्षी दलों की बैठक के बाद आगामी चुनाव को लेकर विपक्ष का क्या रुख होगा, ये काफी हद तक साफ हो सकता है. विपक्षी दल भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट होने की कवायद में जुटे हैं. पटना में होने वाली इस बैठक में अखिलेश यादव के साथ ही ममता बनर्जी, नीतीश कुमार, अरविंद केजरीवाल, जयंत चौधरी सहित कांग्रेस के नेता व तमाम अन्य विपक्षी दलों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है. हालांकि लखनऊ में लगे एक पोस्टर के बाद अलग ही कानाफूसी शुरू हो गई है.
पटना की तैयारी के पोस्टर लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर भी लगे हैं, जिसमें अखिलेश के साथ ही नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के साथ के चंद्रशेखर राव और जयंत चौधरी, तेजस्वी यादव की तस्वीरें तो हैं लेकिन कांग्रेस के किसी भी नेता की तस्वीर पोस्टर पर नहीं है. जिसके बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं. ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि क्या यूपी में कांग्रेस के साथ सपा नहीं खड़ी है? जबकि तमाम अवसरों पर अखिलेश ने खुद को कांग्रेस का साथी बताया है और कई बार राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के विचारों की तारीफ भी की है. यूपी में अलग-थलग पड़ चुकी कांग्रेस को भी सपा से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन अब इस होर्डिंग के सामने आने के बाद तमाम अटकलें लगने लगी हैं.
लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर लगी इस होर्डिंग को लेकर सियासी हलचल बढ़ गई है. सपा और कांग्रेस को लेकर कानाफूसी हो रही है. कहा जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को अकेले ही अपनी नैया पार लगानी होगी. जानकारी सामने आ रही है कि ये होर्डिंग युवजन सभा के सचिव आशुतोष सिंह द्वारा लगाई गई है. इस होर्डिंग में लिखा है कि “भाजपा को हराने वाले दल साथ आये, 2024 का आगाज, 80 हराओ, बीजेपी हटाओ.”
बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही कांग्रेस को लेकर कह चुके हैं कि जो दल जिस राज्य में प्रभावशाली है, कांग्रेस को वहां उसका समर्थन करना चाहिए. उनके इस बयान के आधार पर तो ये कहा सा सकता है कि वह ये चाहते हैं कि यूपी में कांग्रेस उसका नेतृत्व स्वीकार करे. दूसरी ओर अखिलेश यादव ने 2024 के लए 80 हराओ भाजपा हटाओ का नारा दे दिया है और 2024 में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर सपा के जीतने का दावा किया है. बताया जा रहा है कि सपा की गठबंधन सहयोगी रालोद भी यूपी में कांग्रेस को साथ लेने के पक्ष में है.
-भारत एक्सप्रेस
Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…
देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…
PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…
Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…
Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…