उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की पुलिस दादागीरी पर उतर आई है. सदर कोतवाली इलाके में एक शादी कार्यक्रम में डीजे बज रहा था. जिसे बेअंदाज कोतवाल शैलेश सिंह ने दो सिपाहियों को भेजकर जबरन डीजे को गाड़ी के साथ पहले थाने ले गए और फिर सीज कर दिया. जब परिजनों ने डीजे को छोड़ने की बात कही तो धौंस दिखाते हुए कहा कि पहले कोर्ट से ऑर्डर ले आओ. जिसके बाद डीजे न होने के चलते शादी का कार्यक्रम पिछले कई घंटों से रुका हुआ है.
मित्र पुलिस का दावा करने वाली मऊ पुलिस बिना वजह लोगों को परेशान कर रही है. शायद यही वजह है कि पिछले कई घंटों से एक शादी कार्यक्रम रुका हुआ है. परिजन थाने के बाहर इस आस में खड़े हैं कि डीजे को पुलिस छोड़ दे तो शादी का कार्यक्रम आगे बढ़े, लेकिन कोतवाल शैलेश सिंह के कानों पर जू तक नहीं रेंग रहा है.
दरअसल, शहर के भुजौटी ऑफिसर कॉलोनी में रहने वाले अखंड प्रताप सिंह की आज शादी थी और बारात गाजीपुर जानी थी. लेकिन डीजे सीज होने कारण बारात अभी तक निकली नहीं है. हालांकि, भारत एक्सप्रेस और लोगों के दबाव के चलते अब डीजे को छोड़ दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…
Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…
Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…
Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…
Donald Trump Green Card Policy: अमेरिका ने गुरुवार को 8 प्रमुख टेक कंपनियों को PERM…
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…