Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली में हाई वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ा व्यक्ति, PM और CJI से बात करने की जिद पर अड़ा

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एडीओ यशवंत सिंह मीना ने बताया कि वह व्यक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), प्रधानमंत्री (PM Modi) और मुख्यमंत्री से बात करने पर अड़ा था. पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

दिल्ली के यमुना खादर इलाके में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. जिसमें एक व्यक्ति हाईटेंशन वोल्टेज के बिजली के खंभे पर चढ़ गया. घटना की सूचना गीता कॉलोनी पुलिस स्टेशन को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस और दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने उस व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा.

पीएम, सीजेआई और सीएम से बात करने की मांग

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एडीओ यशवंत सिंह मीना ने बताया कि वह व्यक्ति भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI), प्रधानमंत्री (PM Modi) और मुख्यमंत्री से बात करने पर अड़ा था. एडीओ मीना ने कहा कि सुबह 10:30 बजे हमें एक व्यक्ति के बारे में सूचना मिली जो हाई-टेंशन तार के खंभे पर चढ़ गया था. वह पर्यावरण संरक्षण के संबंध में देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश से बात करने की मांग कर रहा था.

ये भी पढ़ें: Bombay High Court ने गैंगस्टर छोटा राजन को हत्या मामले में दी बेल, आजीवन कारावास की सजा को किया निलंबित, 23 साल पुराना है मामला

नहीं हो पाई व्यक्ति की पहचान

एडीओ यशवंत सिंह मीना ने कहा कि हमें साफ तौर पर यह पता नहीं है कि वह कहां से है, क्योंकि वह अलग-अलग जानकारी दे रहा है. उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति ने बंगाल या बिहार से होने का जिक्र किया और शिक्षक के रूप में काम करने का दावा किया. दूसरी ओर पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति कौन है और हाईटेंशन टावर पर चढ़ने के पीछे का असली कारण क्या है.

-भारत एक्सप्रेेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital