देश

वर्दी बेबस, माफिया बेखौफ! MP के धार में शराब तस्करों को पकड़वाना एक परिवार को पड़ा भारी, उठा लिया खौफनाक कदम

रिपोर्ट- अन्सार


मध्य प्रदेश के धार जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है. दरअसल यहां मनावर थाने में न्याय की गुहार लगाने पहुँचे एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने पुलिस परिसर में ही चूहा मार दवा (जहर) खाकर जान देने की कोशिश की.

इस घटना के बाद थाने में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि अवैध शराब माफिया के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही थी.

अवैध शराब पकड़वाना पड़ा भारी

पूरा मामला अवैध शराब के कारोबार से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, मनावर के समीप बयडीपुरा गांव में विनोद जायसवाल नामक व्यक्ति ने एक बिना नंबर की बाइक पर शराब सप्लाई कर रहे दो युवकों को पकड़ा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी और शराब तस्करों को पुलिस के हवाले कर दिया.

इसी बात से नाराज होकर शराब ठेकेदार के गुर्गे 3 से 4 बोलेरो वाहनों में सवार होकर विनोद जायसवाल के घर पहुँचे. आरोप है कि कमलेश राठौर और उसके साथियों ने विनोद के माता-पिता और परिवार के साथ अभद्रता की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

थाने में सुनवाई नहीं होने पर उठाया आत्मघाती कदम

शराब माफिया की धमकी से डरा-सहमा परिवार मदद के लिए मनावर थाने पहुँचा था. परिवार का कहना है कि वे कल शाम से ही एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रहे थे, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी.

घंटों इंतजार और पुलिस के कथित अड़ियल रवैये से हताश होकर परिवार के तीन सदस्यों ने थाना परिसर के बाहर ही चूहा मार दवाई खा ली. जैसे ही पुलिस को इसकी भनक लगी, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और पीड़ितों को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया.

ये भी पढ़ें-ईरान ने अमेरिका का शांति प्रस्ताव ठुकराया, प्रतिबंध हटाने और मुआवजे की रखी शर्त

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

थाना परिसर जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की घटना होना पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है. ग्रामीणों का कहना है कि जब आम आदमी माफिया के खिलाफ खड़ा होता है, तो पुलिस को उसे सुरक्षा देनी चाहिए, न कि उसे दर-दर भटकने पर मजबूर करना चाहिए. इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग शराब माफिया के साथ-साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago