देश

पुलिस का इकबाल खत्म या सम्राट सरकार को खुली चुनौती? नवादा में 12 घंटे में 2 हमले, थाने के बाहर चौकीदार का कत्ल

Nawada Sand Mafia Attack: बिहार के नवादा जिले में बालू और शराब माफियाओं का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि अब पुलिस और प्रशासन के लोग भी उनके निशाने पर हैं. ‘सुशासन’ के दावों के बीच, नवादा में महज 12 घंटे के भीतर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली दो खौफनाक वारदातें हुई हैं. माफियाओं ने एक चौकीदार को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा, तो दूसरे की पुलिस थाने के गेट के ठीक बाहर चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बिहार में अब पुलिस का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है?

अवैध बालू रोकने पर जानलेवा हमला

माफियाओं के तांडव की शुरुआत 10 मई की शाम को कादिरगंज थाना क्षेत्र (Kadirganj police station Nawada) के बेरमी गांव के पास हुई. यहां बालू माफियाओं के अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश करना चौकीदार रामनंदन प्रसाद को भारी पड़ गया. बेखौफ माफियाओं ने उन्हें बीच रास्ते में घेर लिया और लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया. इस मारपीट में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गए.

थाने के सामने ही चौकीदार का कत्ल (Chaukidar Jitendra Paswan murder In Nawada)

कादिरगंज की घटना के चंद घंटों बाद ही (11 मई की सुबह/देर रात) धमौल थाना क्षेत्र (Dhamaul Thana Nawada) में दूसरी और सबसे दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया. तुर्कवन गांव के रहने वाले चौकीदार जितेंद्र पासवान धमौल थाना गेट के बाहर खड़े थे. तभी अज्ञात अपराधियों (माफियाओं) ने उन पर अचानक हमला बोल दिया. हमलावर ने जितेंद्र पासवान के पेट में बार-बार चाकू घोंपा, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई.

पुलिस के हाथ अबतक खाली

खून से लथपथ चौकीदार जितेंद्र पासवान को गंभीर हालत में तुरंत पावापुरी के मेडिकल अस्पताल (और पटना) रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इस दुखद मौत की पुष्टि कर दी है.

ये भी पढ़ें: मतलब ऑटोमैटिक ‘परमाणु युद्ध’, क्या है नॉर्थ कोरिया का ‘डेड-मैन स्विच’ जिसने दुनिया को हिलाया?

वारदात के बाद पकरीबरावां एसडीपीओ (SDPO) राकेश कुमार भास्कर और थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. लेकिन विडंबना यह है कि थाने के सामने हत्या की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आरोपी अब भी फरार हैं. 12 घंटे के भीतर रक्षकों पर हुए इन सीधे हमलों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago