Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तेलुगु एक्टर भरत कांत और सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक का सड़क हादसे में निधन

Bharat Kant Death: साउथ इंडस्ट्री के यंग एक्टर भरत कांत और सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक का हैदराबाद आउटर रिंग रोड पर हुए सड़क हादसे में निधन हो गया.

Bharat Kant Death: साउथ इंडस्ट्री के यंग एक्टर भरत कांत का निधन हो गया है. वे अपनी कार से नेल्लोर से हैदराबाद जा रहे थे, तभी आउटर रिंग रोड पर उनकी गाड़ी तेज रफ्तार कंटेनर लॉरी से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. उनके साथ कार में मौजूद सिनेमेटोग्राफर त्रिलोक भी इस हादसे में जान गंवा बैठे.

करियर और पहचान

भरत कांत ने कुछ फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया था. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान 2024 में रिलीज़ हुई फिल्म टेनेंट से मिली थी, जिसमें उन्होंने ऋषि का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खास प्रदर्शन नहीं किया. इसके अलावा वे ग्रामम नाम की वेब सीरीज और एक हिंदी वेब सीरीज में भी नजर आए थे.

फैंस का दुख

कम उम्र में भरत कांत के चले जाने से फैंस बेहद दुखी हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इंडस्ट्री के लोग भी इस हादसे से शॉक्ड हैं. वहीं त्रिलोक, जो एक अनुभवी कोरियोग्राफर और सिनेमेटोग्राफर थे, उनके निधन से भी फिल्म जगत में गहरी उदासी है.

पुलिस की कार्रवाई

एक एजेंसी के मुताबिक हादसा हैदराबाद के अदीबाटला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुआ. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच फिलहाल जारी है.

ये भी पढ़ें-ढ़ोढ़ी… चोली के दिन लदे: ‘गंगा’ बनेगी भोजपुरी इंडस्ट्री, सम्राट सरकार में लौटेंगे भोजपुरी के अच्छे दिन

इंडस्ट्री का नुकसान

भरत कांत और त्रिलोक दोनों का जाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. जहां भरत कांत को यंग टैलेंट के तौर पर देखा जा रहा था, वहीं त्रिलोक अपने अनुभव और काम के लिए जाने जाते थे. दोनों के अचानक चले जाने से इंडस्ट्री और फैंस लंबे समय तक उन्हें मिस करेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital