देश

मंदसौर में हनी ट्रैप का खौफ: दोस्ती, अश्लील वीडियो और 21 लाख की वसूली; शातिर महिला के जाल में फंसा युवक!

Blackmailing Case: मध्य प्रदेश के मंदसौर के सीतामऊ में एक महिला ने युवक को हनी ट्रैप (Honey trap) में फंसाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई और 21 लाख रुपये की फिरौती भी वसूली. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है.

आपत्तिजनक स्थिति में फोटो और वीडियो बनाया

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने पहले पीड़ित युवक से दोस्ती की और उसे अपने विश्वास में लिया. इसके बाद एक दिन युवक को नशीला पदार्थ देकर उसकी आपत्तिजनक स्थिति में फोटो और वीडियो बना लिए. इन्ही वीडियो के आधार पर महिला ने युवक को ब्लैकमेल करना शुरू किया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

कुल 21 लाख रुपये आरोपी महिला को दिए

बदनामी और समाज में इज्जत जाने के डर से पीड़ित युवक महिला की मांगों के आगे झुक गया. बताया जा रहा है कि पीड़ित ने अलग-अलग किश्तों में अब तक कुल 21 लाख रुपये आरोपी महिला को दे दिए. इसके बावजूद महिला की लालच खत्म नहीं हुई और वह लगातार पैसों के लिए दबाव बनाती रही.

पूरे परिवार को बर्बाद करने की दी धमकी

आरोपी महिला केवल वीडियो के दम पर ही नहीं, बल्कि खुद को पुलिस और प्रभावशाली लोगों का करीबी बताकर भी डराती थी. उसने युवक को धमकी दी कि यदि उसने पैसे नहीं दिए या किसी को बताया, तो वह उसके पूरे परिवार को बर्बाद कर देगी. इस मानसिक दबाव से तंग आकर अंततः पीड़ित ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया.

पुलिस जांच में जुटी

सीतामऊ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं (Mandsaur Police Action). पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस हनी ट्रैप नेटवर्क में महिला के साथ कोई और भी शामिल है . जल्द ही मामले में बड़े खुलासे की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: तूफान से पहले की शांति! दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम, क्या है IMD की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

2 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

14 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

30 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

41 minutes ago