देश

Tripura CM: माणिक साहा ही होंगे त्रिपुरा के सीएम, दूसरी बार संभालेंगे सरकार की कमान, चुने गए विधायक दल के नेता

Tripura: माणिक साहा दूसरी बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उनको नेता चुना गया. इसके बाद वह आज शाम राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. त्रिपुरा में चुनाव से एक साल पहले बिप्लब कुमार देब को हटाकर माणिक साहा को राज्य की कमान सौंपी गई थी.

हालांकि भाजपा ने इस बार मुख्यमंत्री पद के लिए किसी उम्मीदवार का नाम नहीं बताया था, लेकिन पार्टी के चुनाव अभियान से संकेत साफ था कि माणिक साहा को ‘हॉट सीट’ पर बरकरार रखा जाएगा. पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी रैलियों में “मोदी-माणिक साहा सरकार” के लिए दूसरे कार्यकाल का आह्वान किया जा रहा था. 

हालांकि, विधायक दल की बैठक से पहले केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक का नाम भी सामने आ रहा था और उनको लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं कि त्रिपुरा में भी सीएम बदला जा सकता है. हालांकि, विधायक दल की बैठक में माणिक साहा के नाम पर मुहर लगी और वह दूसरी बार त्रिपुरा के सीएम के तौर पर शपथ लेंगे.

साफ-सुथरी छवि के नेता हैं माणिक साहा

त्रिपुरा में शपथ ग्रहण समारोह आठ मार्च को होगा. इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा मंगलवार शाम अगरतला पहुंचेंगे. पीएम नरेन्द्र मोदी के भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की संभावना है. इसके अलावा, भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी माणिक साहा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं. माणिक साहा साफ-सुथरी छवि के नेता माने जाते हैं और कानून-व्यवस्था पर काफी काम किया है. इस दौरान राज्य में हिंसा की घटनाएं नहीं हुईं.

ये भी पढ़ें: अमेठी में कांग्रेस को बड़ा झटका देंगे अखिलेश यादव! सपा प्रमुख के ट्वीट से बढ़ा यूपी का सियासी पारा

दूसरी बार सरकार बनाएगी बीजेपी

भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 32 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है जबकि उसके सहयोगी दल इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) ने एक सीट जीती. इस तरह त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है. त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था तथा नतीजों की घोषणा दो मार्च को की गई.

-भारत एक्सप्रेस
कमल तिवारी

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

28 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

46 minutes ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago