देश

Gorakhpur: होलिका दहन समारोह में CM योगी ने खेली श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली, बोले- किसी के ऊपर जबरन न डालें रंग

Gorakhpur: सीएम योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को गोरखपुर में आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में उन्होंने होली के त्योहार पर होली खेलने को लेकर कहा कि, “होली उन्हीं के साथ खेलें जो सहमती के आधार पर आपके साथ खेलना चाहते हैं. वहीं उन्होंने किसी पर भी जबरदस्ती रंग न डालने की भी बात कही. इसे लेकर उन्होंने कहा कि, “किसी के घर, धार्मिक स्थल, बच्चे, बुजुर्ग के ऊपर जबरन रंग न डालें. शांति, सौहार्दपूर्ण तरह से त्योहार मनाएं.”

होली पर गोरखपुर में रहेंगे सीएम

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के त्योहार पर तीन दिनों तक गोरखपुर में रहेंगे. इस दौरान वह होली के दिन 8 मार्च को भगवान नरसिंह शोभायात्रा में भी शामिल होंगे. आज होलिका दहन के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को होली का त्योहार सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की सलाह दी. सीएम की उपस्थिति के चलते इन आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है.

कई सालों से इन कार्यक्रमों में शामिल होते आ रहे हैं सीएम

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बीते कई सालों से गोरखपुर में आयोजित होने वाले होलिका दहन और भगवान नरसिंह की शोभायात्रा के अवसर पर इन कार्यक्रमों में शामिल होते रहे है. आज गोरखपुर के पाण्डेय हाता चौराहे से निकाले जाने वाली होलिका दहन यात्रा में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. वहीं सीएम योगी ने वहां उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ फूलों से होली भी खेली.

होलिका दहन की इस यात्रा में हर साल हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं. वहीं इस साल भी इसमें काफी संख्या में लोग शामिल रहे. इस यात्रा में देवी-देवताओं की काफी सुंदर झांकियां निकाली जाती है. इनके साथ बैंड टीम भी चलती है.

इसे भी पढ़ें: Holi Celebrations: ‘रंग बरसे’ गाने पर जमकर झूमे विदेशी राजनयिक, मीनाक्षी लेखी ने की सेलिब्रेशन की मेजबानी

सीएम योगी होली पर नरसिंह की शोभायात्रा में भी होंगे शामिल 

बुधवार को होली के दिन परंपरागत रूप से निकाली जाने वाली भगवान नरसिंह की शोभायात्रा में भी सीएम योगी शामिल होंगे. गोरखपुर के घंटाघर से इस यात्रा की शुरुआत होगी. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ शोभा यात्रा को संबोधित करेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

28 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

39 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

43 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago