देश

Manipur CM Resign: मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह का इस्तीफा, विधानसभा सत्र शुरू होने से 1 दिन पहले लिया फैसला

Manipur CM N. Biren Singh Resigns: पूर्वोत्तर भारत के राज्‍य मणिपुर में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनके इस्तीफे के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. बीरेन सिंह ने आज ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया.

उनका इस्तीफा मणिपुर में जारी हिंसा के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां पिछले कुछ महीनों से जातीय संघर्षों और अन्य मुद्दों को लेकर स्थिति तनावपूर्ण रही है. कल से मणिपुर की विधानसभा का सत्र भी शुरू होना था.

2023 में मणिपुर में काफी ​हिंसक घटनाएं हुई थीं

बताया जा रहा है कि एन बीरेन सिंह ने अपना इस्तीफा राज्य के गवर्नर को सौंपा. हालांकि, गवर्नर ने अभी उनसे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर पद संभालने के लिए कहा है. इस्तीफे का फैसला लेने से पहले बीरेन सिंह ने रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी.

1 माह पहले बीरेन सिंह ने माफी मांगी थी

एक महीने पहले बीरेन सिंह ने राज्य में हुई हिंसा और जनहानि को लेकर माफी मांगी थी. बीरेन सिंह ने कहा था कि पूरा साल बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है. इसका मुझे बहुत दुख है. 3 मई 2023 से लेकर आज तक जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं.

मणिपुर में हिंसा के कारण बवाल मचा था

मणिपुर, पूर्वोत्तर भारत का हिस्सा है, जो कई महीनों तक हिंसा की चपेट में था, जिससे राज्य की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई थी. बीरेन सिंह ने इस्तीफा ऐसे समय में दिया है, जब राज्य में सुरक्षा और शांति बनाए रखने को लेकर कई सवाल उठ रहे थे.

बहरहाल, बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद अब यह देखना होगा कि मणिपुर में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और क्या राज्य की राजनीतिक स्थिति में सुधार आएगा.

यह भी पढ़िए: दिल्ली CM पर फैसला PM मोदी के अमेरिका दौरे के बाद होगा, अमित शाह के घर हुई BJP नेताओं की बैठक

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

जियो की एंट्री से हिला शेयर बाजार! टाटा को पछाड़ रिलायंस बना नंबर-1 ग्रुप, अंबानी ने रचा इतिहास

Jio Listing: स्टॉक मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री ने देश के सबसे मूल्यवान…

2 minutes ago

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

1 hour ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

1 hour ago