महाकुंभनगर: महाकुंभ में श्रद्धालुओं, संतों और कल्पवासियों के लिए राशन की विशेष व्यवस्था की गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार की पहल पर नैफेड (एनएएफईडी) के माध्यम से आटा, दाल, चावल और अन्य जरूरी सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध कराया जा रहा है. श्रद्धालु इसे व्हाट्सएप और कॉल के जरिए भी मंगवा सकते हैं. अब तक 1000 मीट्रिक टन से अधिक राशन सिर्फ नेफेड के माध्यम से संतों, महात्माओं में वितरित किया जा चुका है. इस काम के लिए पूरे महाकुंभनगर में बीस मोबाइल वैन लगातार दौड़ाई जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए.
महाकुंभ में आए संतों, उनके आश्रमों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल वैन के जरिए राशन की डिलीवरी की जा रही है. नैफेड के राज्य प्रमुख रोहित जैमन ने बताया कि गृह मंत्रालय और यूपी सरकार मिलकर महाकुंभ में राशन वितरण की इस विशेष योजना को संचालित कर रहे हैं. एमडी दीपक अग्रवाल इस पूरी योजना की मॉनिटरिंग खुद कर रहे हैं.
श्रद्धालु और कल्पवासी 72 75 78 18 10 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए राशन ऑर्डर कर सकते हैं. इसके तहत सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध कराया जा रहा है. जिसमें आटा, चावल 10-10 किलो के पैकेट में और दालें एक किलो के पैकेट में दी जा रही हैं.
गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में इस योजना को लागू किया गया है. अब तक 700 मीट्रिक टन आटा, 350 मीट्रिक टन दाल (मूंग, मसूर, चना दाल ) और 10 मीट्रिक टन चावल वितरित किया जा चुका है. श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के बीच नैफेड का प्रोडक्ट और भारत ब्रांड खूब पसंद किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: पिता की इच्छा पर कैलिफोर्निया से संगम स्नान को आईं बेटियां, भावनात्मक कहानी हुई वायरल
-भारत एक्सप्रेस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में…
Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…
Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…
योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…
Brij Bhushan Sharan Singh on Elon Musk: दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP के 'लहरा…
Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…