देश

“रवि किशन जैसे लोगों से सांसद की परिकल्पना को झटका, मानसिक इलाज कराएं और पढ़ाई-लिखाई करें”, भोजपुरी स्टार पर बरसे RJD सांसद, BJP सांसद ने मणिपुर पर कही थी ये बात

BJP MP Ravi Kishan Vs RJD MP: पूर्वोत्‍तर भारत के राज्‍य मणिपुर में 80 दिनों से अधिक समय से जारी हिंसक घटनाओं के बीच विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल आज शनिवार (29 जुलाई) को वहां निरीक्षण करने पहुंचा है. इस प्रतिनिधिमंडल में विपक्षी दलों के 21 सांसद और कुछ अन्‍य नेता शामिल हैं. सबसे पहले उनका दल चूराचांदपुर पहुंचा, जहां उन्होंने रिलीफ कैंप में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की. वहीं, दूसरी ओर सत्‍तारूढ़ भाजपा (BJP) के सांसद रवि किशन के मणिपुर को लेकर दिए बयान पर विपक्षी दल राजद (RJD) सांसद मनोज झा ने तीखी टिप्‍पणी की है.

राजद (RJD) सांसद मनोज झा ने आज भोजपुरी एक्‍टर और भाजपा नेता रवि किशन को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सांसद की परिकल्पना को झटका लगता है, मैं तो कहता हूं कि रवि किशन अभी मानसिक आरोग्यशाला में जाएं, कुछ दिन वहीं रहें, अपना इलाज करवाएं. थोड़ा पढ़ें-लिखें…उसके बाद संसद आएं.

विपक्षी चाहे पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं या चीन जाएं- रवि किशन
बता दें कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर दौरे पर बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा था, ‘वो (विपक्ष) जहां चाहे, वहां जा सकते हैं. वो चाहें तो पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं या चीन जाएं, वे जा सकते हैं. लेकिन मोदी जी की बराबरी नहीं कर सकते.’ रवि किशन का यह वीडियो सामने आने पर विपक्षी दलों के नेताओं ने उन्‍हें खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दीं.

रवि किशन आरोग्यशाला में जाएं, कुछ दिन वहीं रहें- राजद सांसद
अभी बिहार की सत्‍तारूढ़ पार्टी राजद के सांसद मनोज झा ने रवि किशन के बारे में बात करते हुए कहा है, ”रवि किशन जैसे लोगों का सांसद होना… हमारी संविधानसभा में सांसदों की जो परिकल्पना की थी न, उस परिकल्पना को झटका लगता है. अगर मणिपुर के लोगों के पास जाने को आप ये टिप्पणी कर रहे हैं तो मैं समझता हूं कि आपको मानसिक आरोग्यशाला में जाने की जरूरत है. कुछ दिन वहां रहिए, इलाज करवाइए. थोड़ा पढ़िए-लिखिए. फिर संसद में आइए. संसद की गरिमा को खत्म मत करिए.. सांसदों की जो एक पहचान होती है..जहां सामूहिक शर्म का इजहार करना चाहिए, वहां ये अगर आप टिप्पणी कर रहे हैं न..तो आप इस पद पर बने रहने के काबिल नहीं है.”

यह भी पढ़ें— Anju Nasrullah: अंजू पाकिस्तान जाकर बन गई ‘फातिमा’, नसरुल्लाह से किया निकाह, सामने आया प्री-वेडिंग वीडियो शूट, बोली- नहीं आ पाउंगी वापस

रवि किशन ने कहा था- विपक्ष बुद्धिहीन और दिशाहीन है
इससे पहले भोजपुरी एक्‍टर और भाजपा नेता रवि किशन ने विपक्ष को कमजोर और दिशाहीन बताया था. रवि किशन ने संसद के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था- ”बुद्धिहीन, दिशाहीन विपक्ष है… आप सोचिए जब इन्होंने अविश्‍वास प्रस्ताव दिया.. 10 दिन लगता है उस प्रक्रिया को. जिसमें सारे दल के नेताओं से बैठकर बातचीत होगी, विचार-विमर्श होगा..लेकिन वे जो ले आए अपनी फजीहत कराने के लिए, तो उनकी फजीहत भी होगी, उसे पूरा देश देखेगा.”

इसके बाद रवि किशन ने विपक्षी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर जाने पर टिप्‍पणी की थी, कि “ये लोग पाकिस्तान जाएं, श्रीलंका जाएं, चीन जाएं…इनको जहां जहां जाना है जाएं.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

4 minutes ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

29 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

38 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

50 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

52 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago