देश

Manipur Video: महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने वाले वीडियो पर भड़की भीड़, मुख्य आरोपी के घर को लगाई आग

Manipur Video: मणिपुर में दो कुकी महिलाओं के साथ हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दरिंदगी का वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद पूरे देश में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा देने की मांग करने लगे. वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गुस्साई भीड़ ने उसके घर को आग लगा दिया.

महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को गुस्साई भीड़ मुख्य आरोपी के घऱ पहुंची और घर को आग लगा दिया. जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी का नाम खुयरूम हेरादास है और उसका घर चेकमाई इलाके में है. महिलाओं के साथ दरिंदगी का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य आरोपी समेत चार को पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिया है.

वीडियो वायरल होने के बाद सीएम इस्तीफे की मांग

मणिपुर के वायरल वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ दो निर्वस्त्र महिलाओं को घुमा रही है. इसके बाद भीड़ महिलाओं को खेत में ले जाकर छोड़ देती है. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों को गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह का इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया. वहीं विपक्षी दलों ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधना शुरू कर दिया. इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है.

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत होने के साथ ही मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी का मुद्दा छाया रहा और विपक्ष ने इस मामले को उठाते हुए जबरदस्त हंगामा किया. हालांकि सरकार का कहना है कि वह मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को बार-बार स्थगित करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: Manipur Video: “दोषियों को मौत दो”- महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा, बोले- अब बहुत हुआ…

दो महीने से अधिक समय से भड़की है मणिपुर में हिंसा

बता दें कि मणिपुर में दो महीने से अधिक समय से हिंसा भड़की हुई है और करीब 150 लोगों की जान इस हिंसा की वजह से जा चुकी है. मणिपुर के हालात पर चिंता जताते हुए देश के लिए खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने पीएम नरेंद्र मोदी से अपील की है. इस बीच महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो के वायरल होने के बाद राज्य में फिर तनाव व्याप्त हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण, मोहन यादव कैबिनेट ने लगाई मुहर

Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…

4 minutes ago

Meerut Fake Stamp Scam: 997 बैनामों में लगे थे 1577 फर्जी स्टांप, पुलिस ने कुर्क की आरोपी की संपत्ति; EOW भी कर रही जांच

मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…

5 minutes ago

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, दायर की हस्तक्षेप याचिका

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…

7 minutes ago

दिल्ली मेट्रो में मां से बिछड़ा मासूम, CISF जवान ने ऐसे मिलाया; VIDEO देख नम हो जाएंगी आंखें

दिल्ली मेट्रो में एक 8-10 साल का बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया था. गनीमत…

16 minutes ago

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के रिजल्ट घोषित करने पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…

29 minutes ago

लो जी! युवक ने इंद्रदेव पर करा दी शिकायत, बारिश से तंग आकर DM से बोला- दिव्य संपर्क से रोक लगवाओ

Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…

41 minutes ago