देश

Manipur Violence: मणिपुर हिंसा में बीएसएफ का जवान शहीद, असम राइफल्स के दो सिपाहियों की हालत गंभीर

मणिपुर सरकार ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में अफवाहों और शांति व्यवस्था की गड़बड़ी पर लगाम लगाने के लिए राज्य में इंटरनेट पर प्रतिबंध को तत्काल प्रभाव से पांच दिनों के लिए और बढ़ा दिया है. राज्य के कई जिलों में कर्फ्यू के बीच सोमवार रात फिर हिंसा भड़क उठी. इसमें बीएसएफ का एक जवान घायल हो गया था, जिसका कि जीवन अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान जवान की हालत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई, इसके अलावा असम राइफल्स के दो जवानों को भी गोली लगी है. दोनों घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुठभेड़ में एक जवान कि मौत  

भारतीय सेना के स्पीयर कोर ने एक बयान में कहा, “बीएसएफ के एक जवान की गंभीर रूप से घायल होने के कारण मौत हो गई, जबकि असम राइफल्स के दो जवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं. अधिकारियों ने बताया कि घायल असम राइफल्स के जवानों को विमान से मंत्रिपुखरी ले जाया गया है

कल उपद्रवियों ने 100 घरों में आग लगाया था

गृहमंत्री अमित शाह के चार दिवसीय दौरे का भी मणिपुर में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. उनके दौरे के तुरंत बाद मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई. कल काकचिंग जिले के सेरो गांव में कुछ उपद्रवियों ने 100 घरों में आग लगा दी. इसमें कांग्रेस विधायक रंजीत सिंह का घर भी शामिल है. बता दें कि, राज्य में 3 मई से मैतेई और कुकी समुदाय के लोगों के बीच भयंकर झड़प हो रही है.

इसे भी पढ़ें : दिनेश शर्मा ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदखुशी, मौके से मिला सुसाइट नोट, ये बड़ी वजह आयी सामने

हिंसा में इतने लोगों की मौत

एक महीने से चल रही हिंसा के बाद मणिपुर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है. इसके बावजूद उपद्रवी लगातार हिंसा कर रहे हैं, लेकिन कल जो तांडव हुआ था, उसे किस समुदाय के लोगों ने अंजाम दिया है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है. दरअसल  3 मई को शुरू हुई हिंसा में अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है 300 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Amzad khan

Recent Posts

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

21 minutes ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

44 minutes ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

47 minutes ago

Pakistan School Tragedy: पाकिस्तान में मौत बनकर गिरी स्कूल की छत, 20 मासूमों समेत 21 की दर्दनाक मौत!

RRB NTPC Recruitment 2026 Apply Online: RRB NTPC भर्ती 2026 में 12वीं पास युवाओं के…

59 minutes ago

स्पैम और फर्जी कॉल्स का खेल खत्म! 1 नवंबर से मोबाइल पर आएगा बड़ा बदलाव, जानें पूरी खबर

Mobile Rules: अनजान और फर्जी कॉल्स से परेशान मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत की…

1 hour ago

‘आपसे कुछ नहीं हो रहा है तो इस्तीफा दे दीजिए’, राघोपुर में तेजस्वी यादव पर लोगों का फुटा गुस्सा

Bihar News: राघोपुर नाव हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे तेजस्वी यादव का…

1 hour ago