पलाश के फूल
Palash Phool Ke Upay: हिंदू धर्म में मान्यता है कि कई ऐसे पेड़ पौधे हैं जिनपर देवी देवताओं का वास होता है. ऐसे पौधों को घर में लगाने से सकारात्मकता का प्रसार होता है. वहीं कुछ पेड़ पौधे ऐसे हैं जिनसे जुड़े उपाय करने से जीवन में आ रही समस्याओं से राहत मिलती है. ऐसा ही एक चमत्कारी फूल पलाश. माना जाता है कि इस पर मां लक्ष्मी का वास होता है और वहीं त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु महेश की कृपा भी बनी रहती है. आइए जानते हैं पलाश के कुछ खास उपाय जिन्हें आजमाकर कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है.
एकादशी पर करें यह उपाय
व्यापार में किसी तरह की परेशानी आने पर पलाश के फूल का यह उपाय बेहद ही कारगर है. इसके लिए पलाश के फूल के साथ एक हल्दी की गांठ पैसा रखने वाली जगह पर रख दें. इस उपाय से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. हालांकि यह उपाय आपको गुरुवार के दिन करना है. वहीं एकादशी के दिन यह उपाय विशेष तौर पर लाभकारी रहेगा.
बीमारी में राहत दिलाता है यह उपाय
स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर रविवार के दिन किसी शुभ मुहूर्त में पलाश के पेड़ की जड़ को लेते हुए उसे सूती धागे से उपने दाहिने हाथ पर बांध लें. माना जातात है कि इससे बीमारी में राहत मिलती है.
शनि देव की दशा से मिलेगी राहत
यदि किसी की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या फिर उसकी महादशा के दौरान अशुभ प्रभाव मिल रहे हों तो शनिवार के दिन किसी शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तेल और काले तिल अर्पित करने के बाद उन्हें पलाश के फूल चढ़ाएं. ऐसा करने से न सिर्फ शनि के अशुभ प्रभाव में कमी आती है बल्कि शनि की ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है.
इसे भी पढ़ें: Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम मंदिर के बारे में कितना जानते हैं आप ? जानिए महाभारत से जुड़ी उनकी कहानी
इस उपाय से बरसेगा धन
मान्यता है कि पलाश के पौधे को घर में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है. वहीं इसके साथ ही इसके सकारात्मक प्रभाव से परिवार के सदस्यों में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है. हालांकि, शुक्रवार के दिन इसे किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए. इस दिन मां लक्ष्मी को सफेद पलाश का फूल अर्पित करने से घर में सुख शांति बनी रहती है.
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…