Manipur Violence (फाइल फोटो)
Manipur Violence:मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में प्रदर्शनकारी और भी हिंसक होते जा रहे है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर के थौबल जिले में भीड़ ने भारतीय रिजर्व बटालियन(आईआरबी) के एक जवान के घर में आग लगा दी. इसका कारण बताया गया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के हथियार वाले घर यानी शस्त्रागार को लूटने की कोशिश की थी लेकिन इस जवान ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया था. नतीजतन प्रदर्शनकारियों ने इस जवान के घर को आग के हवाले कर दिया. वहीं, मणिपुर में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को 10 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय व्यक्ति की हिंसा में मौत होने के बाद भीड़ और भी उग्र हो गई. बताया गया कि पुलिस शस्त्रागार से हथियारों व अन्य सामानों को लूटने के लिए 700 से 800 की संख्या में लोगों की भीड़ भारतीय रिजर्व बटालियन(आईआरबी) के शिविर पर हमला करने की कोशिश की. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस कठिन परिस्थिति में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान ने अपना कर्तव्य बखूबी निभाया और हिंसक भीड़ को पुलिस के हथियार भंडार को लूटने नहीं दिया. अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि सुरक्षा करने वाली भारतीय रिजर्व बटालियन इकाई का ही वह हथियार घर हिस्सा था.
बताया गया कि मंगलवार को जब आईआरबी के कैंप पर हमला हुआ तो सबसे पहले सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया. वहीं, जब इस दौरान भीड़ ने गोलियां चलानी शुरू कर दी तो सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई भी की.
ये भी पढ़ें- कार एक्सीडेंट में मारा गया अंडरग्राउंड खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अमेरिका में हुआ हादसा, SJF नाम से चला रहा था मूवमेंट
अधिकारियों ने आगे बताया कि भीड़ इतनी अधिक थी कि अतिरिक्त पुलिस बल मंगाने पड़े. ये बल यानी असम राइफल्स के जवान जब कैंप की ओर जा रहे थे तब भीड़ ने इनपर हमला कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि असम राइफल्स की टीम पर गोलीबारी भी की गई जिसमें एक जवान को पैर में गोली लगी. इस झड़प में दस अन्य लोगों के जख्मी होने की खबर है जिनमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इंफाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मणिपुर में हिंसा ने अपना ‘रौद्र रूप’ ले लिया है. अभी तक इसमें कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है. यहां हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक, सभी ने कोशिश की कि हिंसा को रोका जा सके, लेकिन इसके बावजूद भी हिंसा पर कोई कंट्रोल नहीं हो पाया है. हाल की घटना में हिंसक भीड़ ने एक जवान के घर में आग लगा दी. वहीं, प्रदेश के सीएम एन. बिरेन की सरकार ने मणिपुर में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध को 10 जुलाई 2023 को 3 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है.
राज्य की सरकार ने एक नोटिस जारी कर कहा है कि प्रदेश में शांति और सौहार्द को बनाए रखने के लिए और पांच दिनों तक इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी बढ़ाई जा रही रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…