मनोरंजन

Bollywood: जब ‘कहो ना प्यार है’ के सुपरहिट होने पर ऋतिक रोशन के पिता को मारी गईं सरेआम गोलियां, जानिए कैसे बची जान

Rakesh Roshan Film Industry: दुनिया के सबसे स्‍टाइलिश एक्‍टर्स में गिने जाने वाले ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के पिता को कौन नहीं जानता होगा! राकेश रोशन (Rakesh Roshan), जो एक जमाने में बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर रहे, वो एक बेहतरीन फिल्‍म निर्माता और लेखक भी हैं. अब तक उन्‍होंने अपने बेटे ऋतिक रोशन के साथ कई शानदार फिल्में दी हैं. उनके द्वारा बनाई गई ‘कृष’ फ्रेंचाइजी बच्‍चों से लेकर बुजुर्ग दर्शकों को भी खूब पसंद आई. हालांकि, फिल्‍मी दुनिया का हिस्‍सा होने कारण राकेश रोशन की जान जाते-जाते बची थी.

दरअसल, 90 के दशक में बॉलीवुड पर अंडरवर्ल्ड का साया मंडरा रहा था. उस दौर में दाउद इब्राहिम और अबू सलेम जैसे डॉन फिल्‍म निर्माताओं और एक्‍टर्स को धमकी भरे कॉल करके पैसों की मांग करते थे औऱ जो पैसे नहीं देते थे उन्हें मौत के घाट उतार दिया जाता था. सिंगर गुलशन कुमार को सरेआम गोलियां मारी गईं. उसी तरह एक हादसा ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन के साथ भी हुआ है.

90 के दशक में राकेश रोशन ने जब अपने बेटे ऋतिक रोशन को लेकर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ बनाई तो वो थिएटर्स में छा गई. 10 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सन् 2000 में 60 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसका रनिंग टाइम 2 घंटे 52 मिनट (कुल समय सीमा-178 मिनट) था. ताबड़तोड़ कमाई के साथ ही इस फिल्‍म ढेरों अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे. यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही.

अंडरवर्ल्ड डॉन चाहता था वसूली
इस फिल्म के सुपर-डुपर हिट होने पर अंडरवर्ल्ड डॉन राकेश रोशन के पीछे पड़ गया. डॉन चाहता था कि फिल्‍म की कमाई में करोड़ों रुपये राकेश रोशन उसको दें, लेकिन राकेश रोशन ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रकम देने से मना कर दिया. जिसके बाद डॉन बौखला गया और उसने राकेश रोशन को मरवाने की ठानी.

राकेश रोशन पर सरेआम हमला
एक दिन अंडरवर्ल्ड डॉन के गुर्गों ने राकेश रोशन पर सरेआम हमला कर दिया. हमले में राकेश रोशन के कंधे और छाती पर गोलियां लगीं. इस घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने काफी मशक्कत के बाद उनकी जान बचा ली.

अबू सलेम ने चलवाई थीं गोलियां
हमले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों की काफी खोज की, तब पड़ताल के दौरान अबू सलेम का नाम सामने आया था. बताया जाता है कि दाऊद ने अबू सलेम को फिल्मी हस्तियों से वसूली की जिम्मेदारी सौंपी थी. बहरहाल, अबू सलेम नवी मुंबई की तलोजा जेल में अपने किए की सजा भुगत रहा है.

यह भी पढ़ें: दीपिका-रणबीर से लेकर सोहेल खान तक, नशे में झूमते कैमरों में कैद हुए ये सेलेब्स…

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

14 minutes ago

आम आदमी क्यों भुगतें?’: कैंसर दवाओं की मुनाफाखोरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…

18 minutes ago

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री फंसा: लॉ की डिग्री फर्जी निकली, दिल्ली पुलिस दर्ज करेगी FIR

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…

22 minutes ago

जाजमऊ आगजनी और गैंगस्टर एक्ट मामला; सुप्रीम कोर्ट में इरफान सोलंकी की याचिका पर सुनवाई पूरी

सुप्रीम कोर्ट ने कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की…

27 minutes ago

संभल हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA हिरासत रद्द की, यूपी सरकार पर 10 लाख का जुर्माना

सुप्रीम कोर्ट ने संभल हिंसा मामले के आरोपी मुल्ला अफरोज की NSA के तहत हिरासत…

34 minutes ago