बीआरएस नेता के. कविता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया. (फाइल फोटो)
Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता को फिलहाल राहत नहीं मिली है. अभी फिलहाल 31 जुलाई तक मनीष सिसोदिया और के. कविता को तिहाड़ जेल में ही रहना होगा. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के. कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया और के कविता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश गया.
ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की. बाद में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच शुरू कर दी थी.
यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी, VC के जरिए कोर्ट में हुई मुख्यमंत्री की पेशी
बता दें कि के. कविता को दिल्ली शराब नीति घोटाले और इससे जुड़े 100 करोड़ रुपये के लेनदेन में धन शोधन के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. अब तक इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, के. कविता सहित अन्य शामिल हैं.
-भारत एक्सप्रेस
अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…
अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…
Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…