Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी, VC के जरिए कोर्ट में हुई मुख्यमंत्री की पेशी

इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ईडी का आरोप है कि केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम किया है.

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल. (फोटो: IANS)

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के मामले में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 31 जुलाई तक बढ़ा दी है. आज केजरीवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में पेश हुए.

सीबीआई के मामले में भी बढ़ी हिरासत

वहीं सीबीआई के मामले में कोर्ट ने 8 अगस्त तक के लिए सीएम केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को बढ़ा दिया है. विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा की अदालत में सीएम केजरीवाल को पेश किया गया था. ईडी ने मई में अपनी आठवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाया गया था. ईडी ने कहा कि मामले में केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत है.

“शराब घोटाला मामले के किंगपिन हैं केजरीवाल”

ईडी ने कोर्ट को बताया था कि अरविंद केजरीवाल आबकारी घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता हैं, जिसमें अन्य आप नेता और निजी व्यक्ति भी शामिल हैं. वहीं केजरीवाल चुनाव अभियानों के लिए धन का उपयोग करने सहित कई आपराधिक प्रक्रियाओं में सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे. इसमें वर्ष 2022 में गोवा विधानसभा चुनावों के लिए आप के अभियान के लिए इसका इस्तेमाल करना शामिल था.

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर न्यायाधीशों को बदनाम करने वाला वीडियो डालने वाले पर अदालत ने लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना

बता दें कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ईडी का आरोप है कि केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital