Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मनीष सिसोदिया और के. कविता को राहत नहीं, राउज एवेन्यू कोर्ट ने 31 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था.

Manish Sisodia

बीआरएस नेता के. कविता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया. (फाइल फोटो)

Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और बीआरएस नेता के कविता को फिलहाल राहत नहीं मिली है. अभी फिलहाल 31 जुलाई तक मनीष सिसोदिया और के. कविता को तिहाड़ जेल में ही रहना होगा. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और के. कविता की न्यायिक हिरासत की अवधि को 31 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद मनीष सिसोदिया और के कविता को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश गया.

9 मार्च 2023 को हुई थी गिरफ्तारी

ईडी ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को 9 मार्च 2023 को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था. सिसोदिया को पहले सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को गिरफ्तार किया था. सीबीआई ने अगस्त 2022 में इस मामले में 15 आरोपियों के खिलाफ नियमों के कथित उल्लंघन और नई शराब नीति में प्रक्रियागत गड़बड़ी के तहत एफआईआर दर्ज की. बाद में सीबीआई द्वारा दर्ज मामले में ईडी ने पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच शुरू कर दी थी.

यह भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ी, VC के जरिए कोर्ट में हुई मुख्यमंत्री की पेशी

के. कविता पर 100 करोड़ रुपये लेनदेन का आरोप

बता दें कि के. कविता को दिल्ली शराब नीति घोटाले और इससे जुड़े 100 करोड़ रुपये के लेनदेन में धन शोधन के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था. के. कविता तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी हैं. अब तक इस मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. जिनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद संजय सिंह, के. कविता सहित अन्य शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital