Manmohan Singh in Rajya Sabha: सोमवार को संसद के राज्यसभा में पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह पहुंचे.
Manmohan Singh in Rajya Sabha: सोमवार को संसद के राज्यसभा में पूर्व पीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह पहुंचे. वे व्हीलचेयर पर बैठ थे. बता दें कि लोकसभा से पास होने के बाद राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल पर चर्चा होनी थी. इसके लिए विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के सभी राज्यसभा सांसद सदन में मौजूद थे. हालांकि, इस दौरान विपक्ष के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को झटका लगा क्योंकि राज्यसभा में भी यह बिल पास हो गया. विपक्ष इस बिल के खिलाफ था.
आपको बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की उम्र करीब 90 साल है. वे आजकल अस्वस्थ भी चल रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वे एक लंबे समय के बाद राज्यसभा में पहुंचे. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन पहुंचे थे. सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार(संशोधन) विधेयक 2023 पर राज्यसभा के मानसून सत्र में चर्चा होनी थी. इसके लिए कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया था. इसके साथ ही पार्टी ने अस्वस्थ राज्यसभा सांसदों के लिए सदन जाने को लेकर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की थी. विपक्ष की पूरी कोशिश थी कि राज्यसभा में दिल्ली सर्विस बिल को पास नहीं होने देना है, लेकिन उनकी मेहनत बेकार गई. राज्यसभा में भी यह बिल पास हो गई. इस दौरान बिल के पक्ष में 131 तो विपक्ष में 102 वोट पड़े.
ये भी पढ़ें- दिल्ली सेवा बिल राज्यसभा में भी हुआ पास, विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ को लगा बड़ा झटका, जानें कितने वोटों से जीता NDA
सोमवार को सदन के राज्यसभा में काफी गहमागहमी दिखी. इस दौरान दिल्ली सर्विस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष में तीखी चर्चा भी हुई. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा,”बीजेपी ने अटल बिहारी वाजयेपी, लाल कृष्ण आडवाणी की दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की 40 साल की मेहनत को मिट्टी में मिला दिया है. उन्होंने इतने साल तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किया था.” वहीं, उद्धव गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि जो भी दिल्ली सेवा बिल के समर्थन में वोट करेंगे, वो भारत माता के साथ बेईमानी करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…