यूटिलिटी

लास्ट डेट के बाद भी आप नहीं भर सके ITR, घबराए नहीं, इस व्‍यवस्‍था के तहत कर सकते हैं फाइल

ITR Filing: इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख जा चुकी है. वेतनभोगी लोगों को 31 जुलाई 2023 तक आईटीआर दाखिल करना था. सरकार की ओर से लोगों के लिए 31 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई थी. हालांकि कई लोगों ने निर्धारित तारीख तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया है. ऐसे में लोगों के पास अभी भी आईटीआर दाखिल करने का मौका है और लोग इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं क्या है इनकम टैक्स रिटर्न करने का तरीका.

इनकम टैक्स रिटर्न करने का तरीका

अगर लोग निर्धारित तारीख 31 जुलाई 2023 तक आईटीआर दाखिल कर देते तो उनको किसी भी प्रकार की एक्स्ट्रा फीस नहीं देनी पड़ती. हालांकि अब अगर 1 अगस्त 2023 से कोई शख्स इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करेगा तो वो 31 दिसंबर 2023 तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर पाएगा. हालांकि इसके लिए उस शख्स को लेट फीस भी चुकानी पड़ सकती है.

न्यू टैक्स रिजीम

जिन लोगो की इनकम टैक्सेबल है वो लोग अब 31 दिसंबर तक लेट फीस का भुगतान करके वित्त वर्ष 2022-23 में हुआ अपनी कमाई का खुलासा कर सकते हैं. वहीं वर्तमान में दो इनकम टैक्स रिजीम मौजूद है इनमें एक है न्यू टैक्स रिजीम और एक है ओल्ड टैक्स रिजीम लोग अपनी इनकम और पसंद के हिसाब से इनमें से कोई भी रिजीम आईटीआर दाखिल करने के लिए चुन सकते है.

ये भी पढ़ें:एल्विश और अभिषेक की BIGG BOSS OTT2 में धूम, महंगी कारों के हैं शौकीन, जानिए कौन है कितना अमीर

लेट फीस

वहीं जो लोग 31 दिसंबर 2023 तक इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करेंगे, उन लोगों को अपनी इनकम के हिसाब से लेट फीस का भुगतान करना होगा. अगर लोगों की इनकम टैक्सेबल नहीं है तो उन्हें लेट फीस नहीं देनी होगी. वहीं अगर लोगों की इनकम टैक्सेबल है लेकिन 5 लाख से कम है तो उन्हें 1000 रुपये की लेट फीस चुकानी होगी. इसके अलावा अगर लोगों की इनकम 5 लाख रुपये सालाना से ज्यादा है तो ऐसे लोगों को 5000 रुपये लेट फीस के दौर पर भुगतान करने होंगे.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

12 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

45 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago