देश

‘जो खेलता है, वही खिलता है’, पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में बिहार में खेलो इंडिया के आयोजन की तारीफ की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी में खेलो इंडिया गेम्स के उत्साह और युवा प्रतिभाओं की उपलब्धियों को देशवासियों के साथ साझा किया. उन्होंने बताया कि हाल ही में बिहार के पांच शहरों में आयोजित खेलों इंडिया गेम्स में पूरे भारत से 5,000 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इन खिलाड़ियों ने बिहार की मेहमान नवाजी और खेल भावना की जमकर तारीफ की.

पीएम मोदी ने कहा, “साथियों, बीते दिनों खेलों इंडिया गेम्स की बड़ी धूम रही. ‘खेलो इंडिया’ के दौरान बिहार के पांच शहरों ने मेजबानी की थी. वहां अलग-अलग कैटेगरी के मैच हुए थे. पूरे भारत से वहां पहुंचे एथलीटों की संख्या पांच हजार से भी ज्यादा थी. इन एथलीटों ने बिहार की खेल भावना की, बिहार के लोगों से मिली आत्मीयता की बड़ी तारीफ की है.”

बिहार की धरती ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स को खास बनाया

पीएम ने कहा कि बिहार की धरती ने इस आयोजन को और भी खास बनाया. यह पहला मौका था जब खेलो इंडिया यूथ गेम्स को ओलंपिक चैनल के माध्यम से दुनियाभर में प्रसारित किया गया. विश्व ने भारत के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को देखा और सराहा. इस आयोजन में महाराष्ट्र, हरियाणा और राजस्थान शीर्ष तीन विजेताओं में रहे, जिन्हें पीएम ने विशेष रूप से बधाई दी.

खेलो इंडिया में इस बार कुल 26 रिकॉर्ड बने, जो भारतीय खेलों के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है. वेटलिफ्टिंग में महाराष्ट्र की अस्मिता धोने, ओडिशा के हर्षवर्धन साहू और उत्तर प्रदेश के तुषार चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा. वहीं, महाराष्ट्र के साईराज परदेशी ने तो तीन रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया.


ये भी पढ़ें: बढ़ते शहद उत्पादन से खुश पीएम मोदी, कहा- ‘ये मिठास आत्मनिर्भर भारत का स्वाद है’


एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश के कादिर खान और शेख जीशान तथा राजस्थान के हंसराज ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. बिहार ने भी 36 पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “जो खेलता है, वही खिलता है.” युवा प्रतिभाओं के लिए ऐसे टूर्नामेंट बेहद महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि भारतीय खेलों के भविष्य को भी संवारते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago