देश

Bajrang Dal: “बजरंग दल पर बैन मतलब हनुमान जी का नाम लेने वालों पर बैन”- बोले मनोज मुंतशिर तो लोगों ने कहा- वाह क्या लॉजिक है?

Bajrang Dal: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly Elections 2023) के लिए अपने घोषणा पत्र में वादा किया है कि सत्ता में आने पर बजरंग दल को बैन किया जाएगा. कांग्रेस के इस चुनावी वादे पर अब सियासी घमासान छिड़ गया है. बीजेपी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा रही है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस पर हमलावर हैं. उन्होंने कर्नाटक की चुनावी रैली में यह कहकर विपक्षी दल पर निशाना साधा कि पहले श्रीराम और अब बजरंगबली पर ताला लगाने की तैयारी की जा रही है. बजरंग दल को बैन करने के कांग्रेस के वादे पर अब गीतकार और शायर मनोज मुंतशिर ने भी प्रतिक्रिया दी है, जिस पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.

मनोज मुंतशिर ने सोमवार को ट्वीट किया, “त्रासदी देखिए, त्रेता में श्रीराम को जन्मभूमि छोड़ के वनवास लेना पड़ा, कलियुग में बजरंगबली को उनकी जन्मभूमि से निर्वासित करने की तैयारी हो रही है.” गीतकार ने आगे कहा कि बजरंग दल पर बैन लगाना, अप्रत्यक्ष रूप से हनुमान जी का नाम लेने वालों पर बैन लगाना है.

मनोज मुंतशिर ने क्या कहा

उन्होंने कहा, “कर्नाटक के सम्मानित वोटरों को सिर्फ़ दो दिन बाद तय करना है, वो बजरंगबली के साथ हैं, या अधर्म के साथ. ईश्वर हम सबको सद्बुद्धि दे. जय श्री राम, जय हनुमान.” वहीं मनोज मुंतशिर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन आने लगे.

एक यूजर (@yadavsunil1225) ने कहा, “आप भी चुनाव में खड़े हो ही जाइये जब आपको भगवान की भक्ति नहीं करनी. जिसकी करनी हैं वो समझ आ रहा. बिना सच्चाई जाने हो गये शुरू, चलो जनता के तो आप हो नहीं पाओगे, पर किसी के तो हो ही जाओगे.”

ये भी पढ़ें: ‘The Kerala Story’ बैन करने की मांग पर शबाना आजामी का तगड़ा रिएक्शन, दे डाली ये नसीहत

वहीं एक यूजर (@umeshk1881) ने लिखा, “बजरंगबली का अस्तित्व मिटाने की कोशिश रावण ने भी की थी, नतीजा क्या निकाला? जो हाल लंका का हुआ वही कांग्रेस का होगा. इसी तरह एक अन्य यूजर (@imjashgadhvi) ने लिखा, “अरे वाह मनोज जी क्या लॉजिक लगाया है आपने. हम तो प्रभावित हो गए. मानते हैं कि आप की फ़िल्म युगपुरुष आ रही है.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

5 seconds ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

5 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

12 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

42 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

50 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

1 hour ago