देश

Karnataka Elections 2023: “4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण असंवैधानिक था, भाजपा ने इसे खत्म किया”- बोले अमित शाह, कांग्रेस से पूछा ये सवाल

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन तमाम राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. बीजेपी के दिग्गज नेता रोड शो और रैलियों के जरिए पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. कांग्रेस नेता भी रोड शो और रैलियों के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की आखिरी कोशिश रहे हैं. वहीं प्रचार खत्म होने से कुछ घंटे पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बड़ा बयान दिया है. अमित शाह ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि चार फीसदी मुस्लिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है.

अमित शाह ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि 4% मुस्लिम आरक्षण हमारी पार्टी ने ही खत्म किया है क्योंकि वो गैर-संवैधानिक था. हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है. कांग्रेस ने तुष्टीकरण की नीति के तहत ये मुस्लिम आरक्षण किया था, जिसको हमने हटा दिया है.

आरक्षण के भीतर आरक्षण नहीं हटेगा- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आरक्षण के भीतर आरक्षण हमने बहुत सोच समझकर किया है. हमने अनुसूचित जनजाति के आरक्षण के भीतर आरक्षण में हमने कुछ लिमिट तय किए हैं. इसे कांग्रेस हटाना चाहती है मगर मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि SC के आरक्षण के भीतर जो आरक्षण हैं, वो नहीं हटेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: क्या बंगाल में 42 में से 40 सीटें जीत पाएगी TMC ? पार्टी ने लोकसभा चुनाव में BJP से भी बड़ा रखा टारगेट, बताया ये प्लान

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा, “मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि अगर आप मुस्लिम आरक्षण को 4% से बढ़ाकर 6% करना चाहते हो तो कांग्रेस पार्टी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि वो किसका कम करेंगे. वो OBC, SC, ST, लिंगायत या फिर वोकलिंगा, किसका कम करेंगे?” अमित शाह ने कहा कि सिद्धारमैया को चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले इसे स्पष्ट कर देना चाहिए.

वहीं चुनावों में जीत को लेकर अपना दावा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कर्नाटक के सभी क्षेत्रों में मेरा दौरा हुआ है. सभी क्षेत्रों में भाजपा के प्रति रूझान, उत्साह और समर्थन गत चुनाव की सापेक्ष में बहुत बड़ा है.भाजपा वहां पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

14 minutes ago

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

18 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

24 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

34 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

43 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

44 minutes ago