LCA Tejas Mk-1A
LCA Tejas Mk-1A: भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) ‘तेजस’ और Light Combat Helicopters (LCH) ‘प्रचंड’ को खरीदने की होड़ मच गई है. भारत सरकार द्वारा संचालित विमान निर्माता कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) की ओर से कहा गया है कि तेजस विमानों को लेकर विदेशी कारोबारियो ने काफी रुचि दिखाई है. कई देश इन्हें खरीदने के लिए हमसे बातचीत कर रहे हैं.
एचएएल के सीएमडी सीबी अनंतकृष्णन ने तेजस विमान के निर्यात को लेकर काफी ऑर्डर मिलने की सभावना जताई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तेजस में उड़ान भरने के बाद विभिन्न देशों की ध्यान इसकी तरफ गया है.
अनंतकृष्णन ने कहा, ‘पांच-छह देशों ने इन्हें खरीदने में रुचि दिखाई है. अर्जेंटीना के साथ इस पर अभी भी चर्चा चल रही है. फिलीपींस के साथ बातचीत अंतिम चरण में है. मिस्र के साथ भी हम चर्चा कर रहे हैं और नाइजीरिया के साथ बातचीत ने गति पकड़ ली है.’
नाइजीरिया ने भारत निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) ‘प्रचंड’, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) और एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ में रुचि दिखाई है.
EurAsian Times की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले अर्जेंटीना ने भारत के एलसीए तेजस को दरकिनार करते हुए डेनमार्क से सेकेंड-हैंड एफ-16 खरीदने का सौदा तय किया था. हालांकि, दक्षिण अमेरिकी के इस देश ने 20 ‘प्रचंड’ हेलीकॉप्टर खरीदने के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे. 20 हेलीकॉप्टरों को अर्जेंटीना की सेनाओं के बीच दिए जाने की उम्मीद है.
इस साल की शुरुआत में फिलीपींस मीडिया में ऐसी खबरें आई हैं कि HAL ने फिलीपीन एयरोस्पेस डेवलपमेंट कॉर्प (PADC) में तेजस Mk1 की स्थानीय असेंबली की पेशकश की है. फिलीपींस ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का पहला विदेशी ग्राहक था. यह देखना बाकी है कि क्या यह एलसीए एमके1ए खरीदने वाला पहला देश होगा.
फिलीपींस ने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके II और स्वदेश निर्मित युद्धपोतों सहित भारत द्वारा पेश किए जाने वाले सैन्य साजोसामान में गहरी रुचि दिखाई है.
तेजस के Mk1A वैरिएंट ने मार्च के अंत में ही उड़ान भरी थी और HAL को भारतीय वायुसेना (IAF) से 83 LCA MK1A के ऑर्डर मिले हैं. रक्षा मंत्रालय ने 97 अतिरिक्त एलसीए के अधिग्रहण के लिए एचएएल को पहले ही निविदा जारी कर दी है. फिलहाल एचएएल की उत्पादन क्षमता 30 एएलएच प्रति वर्ष है, जिसे बढ़ाकर 60 से 90 हेलीकॉप्टर प्रति वर्ष किया जा सकता है.
इसके अलावा ALH (एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर) Mk III, स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर का एक प्रकार है. एमके III संस्करण को भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है. यह 5.5-टन श्रेणी का एक बहु-भूमिका, बहु-मिशन और बहुमुखी हेलीकॉप्टर है.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…