चुनाव

PM Modi Interview: भाजपा के चुनावी मिशन, राम मंदिर, इलेक्टोरल बांड और ED की कार्रवाई से लेकर ‘एक देश एक चुनाव’ के मुद्दे पर पीएम मोदी का इंटरव्यू

PM Modi Pre-poll interview: लोकसभा चुनाव—2024 से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज न्यूज एजेंसी ANI के साथ विशेष साक्षात्कार किया. उन्होंने भाजपा के मिशन साउथ, एक देश एक चुनाव, इलेक्टोरल बांड और ईडी की कार्रवाई से जुड़े सवालों का खुलकर जवाब दिया. प्रधानमंत्री ने विकसित भारत बनाने का वादा करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य देश का समग्र विकास करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभी इंटरव्यू में कहा— “हमारे पास कई बड़ी योजनाओं का खाका है. कुछ लोग कुछ अफवाहें उड़ा रहे हैं..मैं बताना चाहूंगा कि किसी को डरने की ज़रूरत नहीं है. मेरे फैसले किसी को डराने या किसी को नीचा दिखाने के लिए नहीं होते. वे देश के समग्र विकास के लिए बने हैं.

‘विपक्ष अपनी हार छुपाने के बहाने ढूंढ रहा’

प्रधानमंत्री से जब विपक्ष के इस आरोप के बारे में पूछा गया कि एजेंसियां सरकार के नियंत्रण में हैं, और जब ईवीएम पर सवाल उठाया गया, तो उन्होंने कहा— “वे वास्तव में अपनी हार का कारण छुपाने की कोशिश कर रहे हैं..ताकि हार का ठीकरा सीधे तौर पर हम पर न फोड़ा जाए.

चुनावी बांड पर विपक्ष के आरोपों का जवाब

राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं के चुनावी बांड पर आरोप और क्या यह एक बुरा निर्णय था, इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…अगर चुनावी बांड नहीं होते, तो किसके पास यह पता लगाने की हैसियत होती कि पैसा कहां से आया और कहां चला गया?”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “यह चुनावी बांड की ही सफलता की कहानी है कि चुनावी बांड थे, इसलिए आपको पैसे का हिसाब मिल रहा है…मैं कभी नहीं कहता कि निर्णय लेने में कोई कमी नहीं है. निर्णय लेने से, हम सीखते हैं और सुधार करते हैं. इसमें भी सुधार करना संभव है. विरोधियों ने तो देश को पूरी तरह से काले धन की ओर धकेल दिया. इसलिए मैं कहता हूं कि जब बाद में ईमानदारी से सोचेंगे तो सभी को पछताना पड़ेगा. देशभर में कुल 3000 कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड डोनेट किया था, इन 3000 कंपनियों में से 26 कंपनियां ऐसी थीं जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई…इन 26 में से कुल 16 कंपनियां ऐसी थीं, जिन्होंने जब बॉन्ड खरीदा था..छापे पड़ रहे थे…इन 16 कंपनियों ने जो बॉन्ड खरीदे, उसमें से 37% रकम बीजेपी के पास है, 63% विपक्ष के पास.”

‘हमारी प्रतिबद्धता है एक देश एक चुनाव’

एक देश एक चुनाव के विषय पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”एक देश एक चुनाव हमारी प्रतिबद्धता है. देश में कई लोग हमारे साथ आए हैं. कई लोगों ने अपने सुझाव समिति को दिए हैं. बहुत सकारात्मक और इनोवेटिव सुझाव आए हैं. अगर हम सक्षम हो पाए तो इस रिपोर्ट को अमल में लाने से देश को बहुत फायदा होगा.”

पढ़िए— दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव, चीन से प्रतिस्पर्धा, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रेस की स्वतंत्रता के मुद्दे पर पीएम ने खुलकर दिए जवाब, बोले- आएगा स्वर्णिम काल

‘राम मंदिर बनने से विपक्षी रह गए खाली हाथ’

राम मंदिर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों को धिक्कारते हुए कहा, “उनके (विपक्ष) के लिए यह एक राजनीतिक हथियार था. कहते थे कि बीजेपी वाले मंदिर बनवाते नहीं..लेकिन अब जब मंदिर बन गया है तो यह मुद्दा उनके हाथ से निकल गया है. वे खाली हाथ रह गए”

भारत में एलन मस्क की एंट्री पर

दुनिया की सबसे अमीर शख्सियतों में से एक एलन मस्क के भारतीय बाजार में प्रवेश और रोजगार सृजन करने के सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एलन मस्क भारत के समर्थक हैं…और वे कहते भी हैं कि मैं भारत में निवेश चाहता हूं. इसलिए..पैसा किसी का भी लगा हो, पसीना मेरे देश का लगना चाहिए, उसके अंदर सुगंध मेरे देश की मिट्टी की आनी चाहिए, ताकि मेरे देश के नौजवान को रोजगार मिले (जो कोई भी निवेश करना चाहता है वह कर सकता है, लेकिन इसे भारतीयों द्वारा बनाया जाना चाहिए ताकि) मेरे देश के युवाओं को रोजगार मिले.”

विपक्ष के ‘सनातन विरोधी’ बयानों पर

तमिलनाडु में सत्ताधारी दल डीएमके के नेताओं के हालिया ‘सनातन विरोधी’ बयानों और उस पर जनता के आक्रोश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा— “इसके लिए कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि सनातन धर्म के खिलाफ इतना जहर उगलने वाले लोगों के साथ बैठने की उसकी क्या मजबूरी है? क्या कांग्रेस की ऐसी ही मानसिकता है, उसकी यह विकृति देश के लिए चिंता की बात है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा— “कांग्रेस जिसके साथ कभी महात्मा गांधी ने खुद को जोड़ा था; वही कांग्रेस जिसकी इंदिरा गांधी सार्वजनिक रूप से गले में रुद्राक्ष माला पहनती थीं. अब कांग्रेस से पूछा जाना चाहिए कि उन लोगों के साथ बैठने की उसकी क्या मजबूरी है जो लोग सनातन धर्म के खिलाफ इतना जहर उगल रहे हैं, क्या वह अपनी राजनीति अधूरी छोड़ देंगे? कांग्रेस की मानसिकता में यह कौन सी विकृति है?” प्रधानमंत्री ने कहा— “डीएमके का तो जन्म ही शायद इसी नफरत से हुआ है..और उसके साथ आकर कांग्रेस भी क्या अपना मूल चरित्र खो चुकी है?”

यह भी पढ़िए: ‘भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, यह मोदी की गारंटी है’, INDIA Alliance पर PM बोले- देश देख रहा है ये लोग मेरे खिलाफ कैसे एकजुट हो रहे

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

9 hours ago