लोगों को संबोधित करते डॉ. राजेश्वर सिंह
UP News: यूपी में लखनऊ के सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक और समाजसेवी डॉ. राजेश्वर सिंह ने क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में बीते करीब डेढ़ साल में मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन की बात कही है. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “अब तक सरोजनी नगर के 700 से ज्यादा बच्चे हमारे पास आए. हमारा कार्यक्रम ‘आपका विधायक आपके द्वार’ जो चलता है उसके तहत हमारी टीम हर हफ्ते गांव जाती है वहां बच्चों का मार्कशीट देखती है, जो मेधावी बेटे-बेटियां हैं या बच्चे हैं उनको साइकिल देती है यदि टेबलेट कि जरूरत है तो वो भी देती है.”
1.5 साल में 700 से ज्यादा बच्चों को दी साइकिल और टेबलेट
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “अबतक 1.5 साल में हमने 700 से ज्यादा बच्चों को साइकिल और टेबलेट दी है. हर गांव में हमने यूथ क्लब बनवाए हैं. अबकी बार हमको संकल्प लेना है सरोजनी नगर से सबसे ज्यादा मतों से जीता कर हिंदुस्तान में रिकॉर्ड बनाना है.” वहीं आयोजित कार्यक्रम में लोगो की भीड़ अपने विधायक को सुनने के लिए जमी रही. इस दौरान वहां आए लोगों का उत्साह देखते बन रहा था. डॉ. राजेश्वर सिंह के संबोधन के दौरान ही ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’, ‘जय श्रीराम’ के अलावा राजेश्वर सिंह और पार्टी से जुड़े नारे पूरे जोश के साथ लगे.
इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2024: 670 कैमरे, 8 एरियल ड्रोन्स और सैकड़ों पुलिसकर्मी….रामनवमी पर अयोध्या में कुछ यूं रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
‘सरोजनीनगर परिवार’ की गारंटी
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कार्यक्रम को लेकर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि “ये जोश, युवा सशक्तिकरण का है! युवाओं की आकांक्षाओं का है! युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है!! ये जोश, प्रचंड बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की ‘सरोजनीनगर परिवार’ की गारंटी है!!” पोस्ट के साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है.
-भारत एक्सप्रेस
Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…
Utkarsh Srivastava UPSC Success Story: ग्रेजुएशन में 49% अंक, PCS में कई असफलताएं और ब्रेकअप…
UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…
Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…