देश

UP News: बारात से लौट रही दो गाड़ियों की भिड़ंत, 5 की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे की शिकार हुईं स्कॉर्पियो और बोलेरो

UP News: यूपी के बांदा जिले में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये बारात से लौट रही स्कार्पियो, बोलेरो को ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़कर पटल गई. इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

इस हादसे में कुलदीप पुत्र शिवचरण, छोटू उर्फ अनुज पुत्र राजा, कल्लू पुत्र पंकज पांडे, उमेश पुत्र बाबू निवासी ग्राम पिपहरी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पंकज पुत्र रामनरेश निवासी पिपहरी, छम्मू पुत्र मुन्नू निवासी पिपरहरी, सौरभ पुत्र धीरेंद्र निवासी निवाइच, संजीव पुत्र सीताराम निवासी निवाइच, साहिल पुत्र अंगद निवासी निवाइच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल

तिंदवारी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप ने बताया कि थाना तिंदवारी के पास बरात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई. दोनों गाड़ियों में सवार पांच बरातियों की मौत हो गई. जबकि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे की जानकारी जैसे ही मृतकों के घर वालों हुई, तब से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ें: HSRP: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! आज से होगा चालान, भरना पड़ेगा जुर्माना

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बारात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी. वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिसमें एक मौत और होने की सूचना है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जमी हुई बर्फ बनी ब्रह्मांड की खिड़की, जानिए कैसे न्यूट्रिनो ने बदल दिया खगोल विज्ञान का इतिहास

दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…

3 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

6 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

47 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

54 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

55 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago