Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: बारात से लौट रही दो गाड़ियों की भिड़ंत, 5 की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे की शिकार हुईं स्कॉर्पियो और बोलेरो

थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप ने बताया कि थाना तिंदवारी के पास बरात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई.

banda

घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और बोलेरो

Edited by Nitish Pandey

UP News: यूपी के बांदा जिले में हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ये बारात से लौट रही स्कार्पियो, बोलेरो को ओवरटेक करने के चक्कर में भिड़कर पटल गई. इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची.

इस हादसे में कुलदीप पुत्र शिवचरण, छोटू उर्फ अनुज पुत्र राजा, कल्लू पुत्र पंकज पांडे, उमेश पुत्र बाबू निवासी ग्राम पिपहरी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पंकज पुत्र रामनरेश निवासी पिपहरी, छम्मू पुत्र मुन्नू निवासी पिपरहरी, सौरभ पुत्र धीरेंद्र निवासी निवाइच, संजीव पुत्र सीताराम निवासी निवाइच, साहिल पुत्र अंगद निवासी निवाइच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल

तिंदवारी थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप ने बताया कि थाना तिंदवारी के पास बरात से वापस आ रही बोलेरो और स्कॉर्पियो पपरेन्दा रोड पर गेहूं गोदाम के पास ओवरटेक करते समय बेकाबू होकर खाई में पलट कर पेड़ से टकरा गई. दोनों गाड़ियों में सवार पांच बरातियों की मौत हो गई. जबकि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे की जानकारी जैसे ही मृतकों के घर वालों हुई, तब से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. गांव में मातम का माहौल है.

ये भी पढ़ें: HSRP: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! आज से होगा चालान, भरना पड़ेगा जुर्माना

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बारात चिल्ला थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव से राजापुर गई थी. वहीं से वापस आने पर हादसा हुआ है. घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया. जिसमें एक मौत और होने की सूचना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital