देश

Vrindavan News: बांके बिहारी मंदिर के पास अचानक ढहा मकान, 5 की मौत, मलबे में दबे श्रद्धालुओं को बचाने जुटी पुलिस

House Collapses In Vrindavan: उत्तर प्रदेश की धर्मनगरी वृंदावन में आज देश दुनिया के हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा. इसी बीच बांके बिहारी मंदिर के पास एक मकान भरभराकर गिर गया. करीब एक दर्जन श्रद्धालु मलबे में दब गए. 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. चीख-पुकार के बीच पुलिस की टीम वहां पहुंची और बचाव-कार्य शुरू किया. बताया जा रहा है कि 10 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं.

जर्जर था मकान का छज्जा, बंदर कूदे तो ढह गया

घटनास्थल के पास मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बारिश हुई थी. उसके बाद घरों से काफी देर तक पानी ​टपकता रहा. जो मकान हादसे का शिकार हुआ, उसका छज्जा जर्जर था. उस मकान के ऊपर बंदर लड़ रहे थे, तभी परिसर का एक हिस्सा टूटकर ढह गया, जिससे नीचे से गुजर रहे श्रद्धालु दब गए.

मंदिर के पास हैं बहुत पुराने मकान

वृंदावन पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, मौके पर पुलिस रेस्क्यू कर रही है. हालांकि, वहां बारिश के चलते रेस्क्यू में दिक्कत आई. बताया जा रहा है कि बांके बिहारी मंदिर के पास कई मकान 50 साल से भी ज्यादा पुराने हैं. गलियां संकरी हैं और वहां से आने-जाने वालों की संख्या हजारों में होती है. मकानों के पुराने व जर्जर होने की वजह से हादसों का डर बना रहता है.

यह भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन के दर्शन ने बदल दिया आबिद अंसारी का मन, बन गया ‘आर्यन राजभर’, बीवी शबनम भी बन गई ‘खुशबू’

घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

मलबे से निकाले गए कई जख्मी लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल से कई डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं, मृतकों में महिला भी शामिल है, जिसके शरीर से खून बहकर वहीं फैल गया. हादसे की चपेट में दुपहिया वाहन भी आए हैं. एक स्कूटी के पास शव पड़ा दिखाई दे रहा था.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘राष्ट्रपति की बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे राहुल’, बीजेपी का पलटवार, CJP प्रोटेस्ट से क्या है लिंक?

Rahul Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर BJP…

2 minutes ago

‘लस्ट स्टोरीज दिखाई और रात 11:40 बजे तक घर पर लिया वाइवा…’ तेजी से वायरल हो रहे कांग्रेस सांसद के गंदे किस्से

JNU Professor Sacked: छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने और देर रात घर पर वाइवा लेने…

3 minutes ago

कुदरत का भयंकर कहर: पनामा में 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप से हिली धरती; सड़कों पर आई दरारें

मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा…

18 minutes ago

‘गैरमर्द को LOVE YOU…LOVE YOU’ तेज प्रताप का छलका दर्द, शो में बताया क्यों 3 महीने में खत्म हो गया था प्यार

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए…

35 minutes ago

अगले 8 घंटे में मचेगी और खलबली! तेजी से गिरा पारा, 23 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…

1 hour ago