देश

Lucknow: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूपी विधानसभा के ऊपर हेलिकॉप्टर से की गई फूलों की बारिश, वायरल हुआ वीडियो

Lucknow: भारत के स्वतंत्रता दिवस (India’s Independence Day) के खास मौके पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया. इस मौके पर देश का हर युवा देशभक्ति में डूबा नजर आ रहा है. वहीं घरों के ऊपर लहराता तिरंगा झंडा हमें भारतीय होने पर गर्व महसूस करा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर प्रदेश भर के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया. हर साल की तरह इस बार भी विधानसभा पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ और हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा की गई. इस मौके पर पूरा इलाका गुलाब की खुश्बू से महक उठा और लोग खुशी से झूम उठे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ध्वजारोहण किया. सीएम के झंडा फहराते ही आसमान से गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश की गई. इस दौरान लोगों ने जय हिंद के नारे लगाकर आकाश गुंजायमान कर दिया. हर तरफ तिरंगा और तीन रंगों से सजी इमारतें और भवन देश का गौरव बढ़ाते हुए नजर आ रहे थे. सीएम योगी ने वीर सपूतों को नमन कर जब उनकी वीर गाथा का वर्णन किया तो लोग वीरों की कुर्बानी के सामने अपना सिर झुका लिया. सीएम ने लोगों से अपील की कि देश के विकास में अपना योगदान दें और कहा कि, हम 2047 तक उस भारत का निर्माण करेंगे, जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था.

ये भी पढ़ें– “अगले साल अपने घर पर ही तिरंगा फहराएंगे PM मोदी”, मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के बयान पर किया कटाक्ष

सीएम योगी ने प्रदेश के कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि आज यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार में हुआ है. अब किसी को भी प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं है. सीएम ने यूपी के आर्थिक विकास को लेकर कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार की वजह से यूपी में निवेश भी बढ़ा है, जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा. इसी के साथ वह बोले कि अब यूपी पहले वाला यूपी नहीं रहा है. बता दें कि इस मौके पर विधानसभा के पास सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘राष्ट्रपति की बात को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे राहुल’, बीजेपी का पलटवार, CJP प्रोटेस्ट से क्या है लिंक?

Rahul Gandhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के बाद राहुल गांधी के बयान पर BJP…

2 minutes ago

‘लस्ट स्टोरीज दिखाई और रात 11:40 बजे तक घर पर लिया वाइवा…’ तेजी से वायरल हो रहे कांग्रेस सांसद के गंदे किस्से

JNU Professor Sacked: छात्राओं से अश्लील सवाल पूछने और देर रात घर पर वाइवा लेने…

3 minutes ago

कुदरत का भयंकर कहर: पनामा में 7.7 तीव्रता के भीषण भूकंप से हिली धरती; सड़कों पर आई दरारें

मध्य अमेरिका के पनामा में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने अफरा-तहरी मचा…

19 minutes ago

‘गैरमर्द को LOVE YOU…LOVE YOU’ तेज प्रताप का छलका दर्द, शो में बताया क्यों 3 महीने में खत्म हो गया था प्यार

Bihar News: तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए…

35 minutes ago

अगले 8 घंटे में मचेगी और खलबली! तेजी से गिरा पारा, 23 प्रदेशों में मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट

IMD Weather Update Today: 10 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और…

1 hour ago