देश

Shri Krishna Janmabhoomi: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मामले में मथुरा कोर्ट ने अमीन को सौंपी रिट रिपोर्ट, अब सर्वे के लिए भेजी जाएगी टीम

Shri Krishna Janmabhoomi: मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह वाद मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन एफटीसी के न्यायालय द्वारा अमीन आख्या न्यायालय में पेश करने के बाद अमीन ने न्यायालय का आदेश प्राप्त कर लिया है. अब अमीन जल्द ही दोनों ही पक्षकारों को सूचना भेजकर मौके का सर्वे करने के बाद आख्या न्यायालय में पेश करेंगे.

बता दें कि इस मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होनी है. वादी विष्णु गुप्ता बनाम इंतजामिया कमेटी के वाद मामले में सिविल जज सीनियर डिविजन के न्यायालय ने अमीन रिपोर्ट दिए जाने के आदेश दिए थे. यह मामला अब सुर्खियों में आ गया है. अमीन द्वारा न्यायालय से आदेश की प्रति प्राप्त कर ली गई है. वह शीघ्र ही इस मामले में दोनों पक्षकारों को सूचना देकर मौके निरीक्षण कर न्यायालय में अपनी आख्या पेश करेंगे. वादी पक्ष के वकील शैलेंद्र दुबे का कहना है कि अमीन ने न्यायालय से आदेश की प्रति प्राप्त कर ली है. वह शीघ्र ही दोनों पक्षों को सूचना देकर मौके की रिपोर्ट न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे. अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी.

पढ़े इसे भी- Shri Krishna Janmabhoomi: रामनवमी के मौके पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर कोर्ट का बड़ा फैसला, ईदगाह परिसर का कराया जाएगा अमीन सर्वे, 17 अप्रैल तक मांगी रिपोर्ट

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर से ईदगाह को हटाने के लिए हिंदू सेना द्वारा दायर वाद में 29 मार्च को सिविल जज सीनियर डिवीजन नीरज गौड़ की अदालत में सुनवाई हुई थी. हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने 8 दिसंबर 2022 को ईदगाह परिसर में अमीन सर्वे की मांग की थी. उनका तर्क था कि औरंगजेब ने ठाकुर केशवराय के मंदिर तोड़कर ईदगाह का निर्माण किया था.

इस पर अदालत ने 8 दिसंबर को ही कोर्ट अमीन सर्वे के आदेश कर दिया था. इसके बाद भी इस प्रकरण में सुनवाई दर सुनवाई चलती रही और कोर्ट अमीन की ईदगाह के सर्वे के लिए नियुक्ति नहीं हो सकी थी, लेकिन रामनवमी की पूर्व संध्या (29 मार्च 2023) को सुनवाई में वादी पक्ष की ओर से एक और प्रार्थना पत्र लगाया गया. जिसमें विगत 8 दिसंबर में हुए कोर्ट अमीन के ईदगाह परिसर में सर्वे के आदेश के अनुपालन की मांग की गई. दूसरी ओर प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता तनवीर अहमद ने 7 रुल 11 पर सुनवाई की दलील दी. वादी विष्णु गुप्ता ने बताया कि अदालत ने कहा है कि कोर्ट अमीन की रिपोर्ट विवादित स्थल के मय नक्शा सहित 17 अप्रैल को प्रस्तुत किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago