देश

Mathura: श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि के पास बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई 10 दिन की रोक, मांगा रेलवे से जवाब

Mathura: श्रीकृष्‍ण जन्‍मभूमि के पास बसी नई बस्‍ती में बन मकानों को तोड़े जाने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. इस तोड़फोड़ पर सुप्रीम कोर्ट ने 10 दिन की रोक लगा दी है औऱ रेलवे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. वहीं रेलवे का कहना है कि यह भूमि रेलवे की है और इस पर अवैध तरीके से कब्‍जा किया गया. इसी को लेकर 9 और 14 अगस्त को बड़ी संख्या में मकानों पर जेसीबी चलवाकर तोड़ दिया गया. जानकारी सामने आ रही है कि अभी तक 75 घर तोड़े गए हैं. तो वहीं अब इस मामले में अगली सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी. मालूम को कि इस तोड़-फोड़ के अभियान को रोकने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी.

बता दें कि हाल ही में मथुरा-वृंदावन रेल लाइन को मीटर गेज से ब्रॉड गेज में बदलने का काम शुरू किया गया है. इसी के बाद रेलवे कब्जा हो चुकी अपनी जमीनों को फिर से वापस पाने का काम कर रहा है और इसी अभियान के तहत अवैध रूप से बने मकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान से लेकर अमरनाथ विद्या आश्रम तक करीब दो सौ मकान रेलवे लाइन के दोनों तरफ बने हैं. इस सम्बंध में रेलवे की ओर से बताया गया कि ये मकान रेलवे की जमीन का अतिक्रमण कर बनाए गए हैं. तो वहीं इस पूरे मामले को लेकर जब पीड़ित पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इसके बाद कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ ही रेलवे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें- UP News: बेहतर इलाज के लिए CM योगी का निर्देश, सीएचसी-पीएचसी में रात विश्राम न करने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई

रह रहे हैं 100 साल से भी अधिक समय से

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर उत्‍तर मध्‍य रेलवे के डिवीजनल वर्क इंजीनियर नितिन गर्ग ने मीडिया को बताया कि इस साल जून में सभी अतिक्रमण करने वालों को मकान खाली करने का नोटिस दे दिया गया था और इसके लिए एक महीने का समय भी दिया गया था. बावजूद इसके लोगों ने मकान नहीं छोड़ा और न ही जगह खाली की और इसीलिए नोटिस पीरियड खत्म हो जाने के बाद अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला दिया गया. पूरे मामले को लेकर यहां रहने वालों का कहना है कि, वे करीब 100 साल से भी ज्‍यादा समय से इस जगह पर रह रहे हैं. वहीं रेलवे ने तोड़ने के लिए कुल 135 मकानों को चिह्नित किया है, जिसमें से 60 मकान 9 अगस्त को तोड़े गए और कुछ 14 अगस्त को. इस तरह के अभी तक कुल 75 मकान ध्वस्त किए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

15 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

20 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

35 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago