देश

Seema Haider: सचिन को ‘लप्पू’ और ‘झींगुर’ बताने वाली महिला ने अब सीमा हैदर को लेकर की अपमानजनक टिप्पणी, बढ़ी मुश्किलें

Seema Haider: अपने प्यार के लिए पाकिस्तान में अपना सब कुछ छोड़कर भारत आने वाली सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीं आए दिन इस मामले में विवाद भी सामने आ रहे हैं. इसी मामले में एक ताजा उदाहरण ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की पड़ोसन को लेकर सामने आया है. उसने सचिन को लेकर जो शब्द बोले हैं, उससे सुनने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ये पड़ोसन भी अब जमकर चर्चा बटोर रही है. फिलहाल उसकी टिप्पणी के बाद सीमा खफा हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं.

बता दें कि सीमा हैदर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए सचिन की पड़ोसन मिथिलेश ने सचिन को ‘लप्पू’ और ‘झींगुर’ बताया था. इसी के बाद वह रातों-रात सोशल मीडिया सनसनी बन गई. इसके बाद तुरंत सीमा हैदर के वकील ने एक्शन लिया और मिथिलेश भाटी पर मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी. लेकिन मिथिलेश भाटी फिर भी नहीं रुकी. महिला ने अब सीमा हैदर पर निशाना साधा है और सीमा को ‘बंदरिया’ तक कह डाला है. इसके बाद तो मिथिलेश की मुसीबत बढ़ती हुई नजर आ रही है क्योंकि इस मामले में अब सीमा भड़क गई हैं और कार्रवाई का मन बना लिया है.

ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में बाढ़-बारिश और भूस्खलन ने मचाई भारी तबाही, अब तक 56 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे NDRF और सेना के जवान

एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए मिथिलेश भाटी ने बॉडी शेमिंग के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि वह ऐसे किसी शब्द को नहीं जानती हैं. हाल ही में सचिन और सीमा की लव-स्टोरी पर फिल्म को लेकर चर्चा सामने आई थी. इसी के बाद मिथिलेश ने कहा था कि, “देश में एक से बढ़कर टैलेंटेड बच्चें हैं, जिनकी लाइफ पर फिल्म बनाई जा सकती है.” वह ये भी बोल गई थीं, “उन्हें इसी बंदरिया को फिल्म में लेने की क्या जरूरत पड़ गई.” इसी के बाद से मिथिलेश सीमा के निशाने पर आ गई हैं और इसको लेकर सीमा के वकील एपी सिंह ने इन टिप्पणियों को अपमानजनक बताया है और कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

53 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago