देश

Ghosi Bypoll 2023: घोसी उपचुनाव को लेकर मायावती ने दिए ये संकेत, अब इस सीट पर भाजपा या सपा…किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा?

Ghosi Bypoll 2023: उत्तर प्रदेश में जहां एक ओर लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर रार छिड़ी हुई है तो उससे पहले यूपी के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भी काफी दिलचस्प लड़ाई देखने को मिल सकती है. यह चुनाव भाजपा और सपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है और दोनों पार्टी जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं, तो वहीं यूपी की राजनीति में अहम रोल निभाने वाली बसपा पार्टी ने अभी तक घोसी में अपना कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. इसको लेकर सियासी चर्चा तेज है और तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बसपा के लिए घोसी विधानसभा की सीट शुरू से ही एक बड़े जनाधार का हिस्सा रही है. ऐसा कहा जाता है कि घोसी विधानसभा से करीब 60 हजार वोट बसपा के लिए हमेशा उपलब्ध रहते हैं. ऐसे में अभी तक घोसी उपचुनाव के लिए बसपा की ओर से अपने किसी प्रत्याशी का नाम घोषित न करना चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं अगर सूत्रों की मानें तो बसपा घोसी में होने जा रहे उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतार रही है, लेकिन अभी इसको लेकर कुछ कहा भी नहीं जा सकता है, क्योंकि घोसी उपचुनाव में उम्मीदवार उतारे जाने या न उतारे जाने को लेकर अधिकारिक तौर पर बसपा की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें- आयुष्मान भारत योजना के मुरीद हुए WHO के महानिदेशक, पीएम मोदी ने तुलसी भाई कहकर किया संबोधित तो डॉ. टेड्रोस घेब्रेयेसस बोले- I Like it

मायावती ने दिए ये संकेत

माना जा रहा है कि अगर बसपा अपना प्रत्याशी नहीं उतारती है तो इस सीट पर सीधी टक्कर भाजपा और सपा के बीच ही देखने को मिलेगी, जो कि पहले से ही ताल ठोके बैठे हैं. क्योंकि भाजपा ने सपा के ही बागी नेता दारा सिंह चौहान को यहां से मैदान में उतारा है, जो कि हाल ही में सपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं तो वहीं सपा ने इस सीट पर एक बार फिर सुधाकर सिंह पर भरोसा जताया है और उनको यहां से उतारा है वह यहां से 2012 में विधायक रह चुके हैं. तो वहीं माना जा रहा है कि, बसपा ने घोसी उपचुनाव में अपना उम्मीदवार न उतार कर इंडिया गठबंधन के नेताओं को लोकसभा 2024 के लिए खास संदेश दिया है.

दोनों के लिए साथ बनी घोसी सीट

जहां एक ओर भाजपा ने सपा के ही बागी नेता पर भरोसा जताया है तो वहीं सपा ने भी अपने बागी नेता को मजा चखाने की ठान रखी है और हर हाल में भाजपा को हराने के लिए तैयारी की जा रही है. ऐसे में घोसी उपचुनाव में दोनों की ही साख लगी है और दोनों राजनीतिक दल अपनी-अपनी साख बचाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं. तो वहीं लोकसभा 2024 चुनाव के लिए भी इस सीट को बड़ा दांव माना जा रहा है. जहां एक ओर ओम प्रकाश राजभर और दारा सिंह, जो कि दोनों ही सपा का साथ छोड़कर भाजपा खेमे में आए हैं, को लेकर बीजेपी दांव खेल रही है और चुनाव में जीत हासिल करने का दावा कर रही है तो वहीं अगर भाजपा ये चुनाव जीत जाती है तो माना जा रहा है कि वह इंडिया गठबंधन को घेर सकती है. तो वहीं सपा इंडिया गठबंधन में खुद को साबित करने के लिए इस चुनाव को जीतने के लिए एड़ी-चोटी की जोर लगा रही है. हालांकि इस सबके बीच जो खबर सामने आ रही है वो ये कि भाजपा ये चाह रही है कि घोसी सीट को लेकर मायावती जल्द ही कोई फैसला करें और इस सीट पर अपना प्रत्याशी उतारें, ताकि उसको ये सीट जीतना आसान हो जाए. तो वहीं बसपा की ओर से अभी तक इस को लेकर कोई संकेत न देने पर भाजपा मुश्किल में दिखाई दे रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

2 hours ago