देश

“वो मेरे प्राणनाथ हैं, मैं जिस दिन मिलूंगी…”, बागेश्वर धाम सरकार से शादी के इरादे से पदयात्रा कर रही है MBBS की छात्रा

Bageshwar Dham Sarkar: बागेश्वर धाम बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हिंदू धर्म का बड़े पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने के लिए जाने जाते हैं. धीरेंद्र हमेशा अपने बयानों के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं. उन्हें लाखों लोग सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं. उनके कथा पंडाल में भीड़ का आलम यह रहता है कि इसे काबू में करने के लिए पुलिस के पसीने छूट जाए.

इससे भी अलग बाबा बागेश्वर की भक्ति को अलग स्तर पर ले गई है एक एमबीबीएस की छात्रा. दरअसल, छात्रा धीरेंद्र शास्त्री से शादी करना चाहती है और इस इरादे से पदयात्रा शुरु की है. लड़की का नाम शिवरंजनी है. मध्य प्रदेश के सिवनी की रहने वाली शिवरंजनी गंगोत्री से बागेश्वर धाम तक की पदयात्रा कर रही हैं. इसी क्रम में गुरुवार को वो यूपी के बांदा पहुंची. यहां उसने साधु संतों से आशीर्वाद लिया.

शिवरंजनी ने कहा कि मैं शादी करने नहीं जा रही हूं. बस शादी का प्रस्ताव लेकर जा रही हूं. मैं उन्हें अपना प्राणनाथ मानती हूं. वो मेरे प्राणनाथ हैं और आगे भी रहेंगे. वो मेरे लिए भगवान हैं. मैं चाहती हूं कि 16 जून को धाम पहुंच जाऊं. पर गर्मी है एक दो दिन आगे पीछे हो सकता है.

यह भी पढ़ें: आषाढ़ माह में इस दिन से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत, दस महाविद्याओं को करें इस विधि से प्रसन्न

2021 से बाबा को जानती हूं- शिवरंजनी

शिवरंजनी ने कहा कि बाबा को 2021 से जानती हूं. उन्हें फॉलो करती हूं. जब उनका वीडियो देखती हूं तो लगता है बाबा बस अब मेरी मनोकामना पर्ची पर लिख देंगे. शिवरंजनी ने कहा कि अभी तक बाबा से कभी नहीं मिली हूं. मैं जब उनसे मिलूंगी तो महाराज जी मेरी मनोकामना पर्ची पर लिख देंगे.

शिवरंजनी के माता-पिता भी उनकी पदयात्रा में उनका साथ दे रहे हैं और पंडित धीरेंद्र से शादी करने की अपनी बेटी की इच्छा का संकेत दिया, अब यह देखना बाकी है कि शिवरंजनी की पदयात्रा पूरी होने के बाद बागेश्वर धाम में क्या होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago