देश

MCD Election Results: सुलतानपुरी से AAP की बॉबी किन्नर जीतीं, 9वी तक पढ़ाई की, अन्ना आंदोलन का भी रहीं हिस्सा

MCD Election Results: दिल्ली नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर (Bobby Kinnar) को सुल्तानपरी-A वॉर्ड 43 में जीत मिली है. बता दें कि पहली बार दिल्ली में किसी भी राजनीतिक दल ने ट्रांसजेंडर उम्मीदवार को टिकट दी है. बॉबी ने BJP उम्मीदवार एकता जाटव को करारी हार दी है. टिकट मिलने के बाद बॉबी ने बताया था कि वो आंदोलन और बाद में पार्टी बनने के समय से AAP से जुड़ी हुई हैं. समाज में किन्नर समुदाय के लिए सम्मान और जमीनी लड़ाई लड़ने वाली बॉबी की जीत बेहद खास है. वो अक्सर कहती हैं कि जनसेवा ही उनका अहम मकसद है. इतना ही नहीं वो ‘हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति’ की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष भी हैं.

कौन हैं बॉबी किन्नर, कैसी रहा है अब तक का सफर?

37 साल की बॉबी किन्नर ट्रांसजेंडर समुदाय से आती हैं. उनका यहां तक का सफर काफी कठिन रहा है. उन्होंने नौवीं तक की पढ़ाई की है, बताया जाता है कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों की वजह से आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी. इसके बाद बॉबी लगातार सामाजिक काम के जरिए छाप छोड़ती रहीं. इस दौरान उनकी राजनीतिक पहचान बेहद बुलंद हुई. पिछले 15 सालों से बॉबी ‘हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति’ से जुड़ी हुई है. खास बात ये है कि ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए समाजसेवा में उतरीं बॉबी किन्नर देखते-देखते समाज के हर वर्ग के लिए आवाज उठाने लगीं.

ये भी पढ़ें: VIDEO FIFA: 2 मिनट, 8 सेकंड में स्पेन हुआ वर्ल्ड कप से बाहर, ऐसा रहा शूटआउट

खास तौर पर आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों के लिए बॉबी किन्नर हमेशा मदद के लिए आगे आई हैं. अपने इलाके की समस्याओं का जिक्र करते हुए कई बार भ्रष्टाचार खत्म करने की बात की है. वहीं अपनी कम्यूनिटी से राजनीति में आगे आने की अपील की है. उन्होंने कहा था कि ‘मैं चाहती हूं कि हमारे समाज में भी कई लोग पढ़े लिखे हैं. ऐसे तमाम लोग राजनीति में आए और समाज सेवा करें ताकि समाज में हामारा भी नाम बढ़े.

4 दिसंबर को हुआ था मतदान

बता दें कि दिल्ली में नगर निगम के चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान हुआ था. जिसके नतीजे बुधवार 7 दिसंबर को आए हैं.  दिल्ली एमसीडी में आप ने बीजेपी के राज को खत्म कर दिया है और अभी तक 126 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

5 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

6 hours ago