दिल्ली MCD में 'आप' जीत की तरफ (फोटो - ट्विटर)
Delhi MCD Election Results: दिल्ली MCD चुनाव में 250 वार्डों पर मतगणना जारी है. रूझानों में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ दिल्ली MCD का चुनाव जीतती हुई नजर आ रही है. अभी तक 133 सीटों पर नतीजे सामने आ गए है. जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) ने 126 सीट पर अपने कब्जे में ले ली है तो वहीं बीजेपी ने ने 97 सीटों पर जीत अपने नाम की. जबकि कांग्रेस के खाते में 7 सीटें गई है. ऐसे में ये साफ होता हुआ नजर आ रहा है कि बीजेपी 15 सालों से सत्ता पर काबिज दिल्ली MCD का चुनाव का हार सकती है. इसी के साथ दिल्ली में आप ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है.
आप के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी मनाना शुरु कर दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं ने बीजेपी पर कड़ा प्रहार करते हुए जुबानी हमले तेज कर दिए है. आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी, दिल्ली सुंदर बनेगी.
राघव चड्डा ने समचार एजेंसी एएनआई(ANI) से बात करते हुए कहा ”दिल्ली में BJP ने गंदगी कर दी है, नगर निगम की पहली और संवैधानिक जिम्मेदारी साफ-सफाई की होती है. दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल को जो जिम्मेदारी दी उन्होंने उसे पूरा किया. अब नगर निगम की जिम्मेदारी हमारे पास आ जाएगी तो साफ-सफाई होगी.
ये भी पढ़ें- MCD Results: वोटों की गिनती के बीच अरविंद केजरीवाल के घर पर बैठक, रणनीति पर हो रही चर्चा
वहीं आप नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि MCD में हम शानदार जीत दर्ज़ करने वाले हैं. अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था. अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया. लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं. अब दिल्ली की सफाई होगी.
वहीं रुझान आने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यलय के पास जमकर जश्न मनाया. इसके साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाई.
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…