देश

बिहार के सरकारी स्कूलों में मीडिया की एंट्री पर रोक, इस वजह से सरकार ने उठाया कदम

पटना: बिहार सरकार की ओर से शिक्षा विभाग में और सरकारी स्कूलों में मीडिया के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है. यह प्रतिबंध सुबोध कुमार चौधरी की ओर से जारी एक लेटर के जरिए लगाया गया है. बताते चलें सुबोध कुमार चौधरी शिक्षा विभाग के अपर सचिव हैं. अपर सचिव शिक्षा विभाग की ओर से मीडिया के प्रवेश को सरकारी स्कूल में प्रतिबंधित करते हुए विभागीय आदेश लेने का फरमान जारी किया है.

शिक्षा विभाग का आदेश

बताते चलें की शिक्षा विभाग में लगातार अनियमितता और व्यवस्था सामने आ रही है. मगर सरकार की तरफ से इसे दुरुस्त करने की बजाए मीडिया को ही प्रतिबंधित किया गया है. मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के पीछे वजह यह बताई गई है कि मीडिया के प्रवेश की वजह से स्कूलों का पठन-पाठन प्रभावित होता है. जारी आदेश में यह भी बताया गया कि कैमरा माइक और मीडिया की एंट्री की वजह से बच्चों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है.

मीडिया की एंट्री पर बैन

विभाग की ओर से मीडिया के प्रवेश की एंट्री को प्रतिबंधित करते हुए यह लेटर सभी जिला मुख्यालय के जिला शिक्षा पदाधिकारी को भेजा गया है. शिक्षा विभाग की कमियों और स्कूलों की दुर्गति को उजागर करने वाले मीडिया को शिक्षा विभाग ने बैन कर दिया है. इतना ही नहीं, शिक्षकों के लिए भी फरमान जारी किया गया है. जारी आदेश में शिक्षकों के मीडिया से बात करने को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है.

शिक्षकों को विभाग का आदेश

विभाग के इस निर्देश और आदेश के तहत अब शिक्षक मीडिया कर्मियों से बात नहीं कर पाएंगे. किसी तरह की समस्या के लिए मीडिया कर्मियों को अब विभाग से आदेश लेकर स्कूल में प्रवेश करना होगा. या शिक्षकों से बात करना होगा. मीडिया से बात करने के लिए केवल प्रिंसिपल को ही अधिकृत किया गया है.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: तृणमूल कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, क्षेत्र में फैला तनाव

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

36 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

53 minutes ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

10 hours ago