मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के समीप एक गैस गोदाम में रविवार दोपहर दो बजे रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ. एक-एक करके कई धमाके हुए, जिससे चार लोग जख्मी हो गए. गोदाम में आग लग गई और धुआं भर गया है. गंभीर रूप से जख्मी सभी लोगों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है.
सूचना मिलने पर मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ राजीव रंजन, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जानकारी ले रहे हैं. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. इस घटना से आसपास सनसनी फैल गई है और बैरिया से सुदना रोड पर आवागमन बंद हो गया है. गैस गोदाम अजय गुप्ता का बताया गया है और उसकी एजेंसी पांडु के कुटुमू में है.
आसपास के लोगों के अनुसार बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक के नीचे अंडर ग्राउंड में गैस गोदाम है. काफी देर से गैस रिसाव हो रहा था और उसका स्मेल बाहर तक आ रहा था. दोपहर में करीब 2 बजे विस्फोट होने लगा. तीन से चार बार जोरदार धमाके हुए.
इसी क्रम में गोदाम के अंदर से जख्मी हालत में चार लोग बाहर निकले. वे बुरी तरह से लहूलुहान थे. सूचना मिलने पर अगल-बगल के लोगों ने विंध्याचल हॉस्पिटल के एंबुलेंस से सभी जख्मी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भेजा. घटना की जानकारी पुलिस को दी. विक्रम कुमार सिंह लातेहार गोवा ने बतया की खाना बना रहे थे. इसी क्रम में सिलेंडर विस्फोट हुआ. आलोक कुमार कुटमू पांडू एवं मुकेश कुमार सुदना भी साथ में थे.
हालांकि संभावना है कि गैस की किल्लत होने के कारण सारे लोग गोदाम में छोटे सिलेंडर में गैस भरने का काम कर रहे होंगे इसी क्रम में विस्फोट हुआ. घटना के कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है और जल्द स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है. हालांकि संभावना है कि गैस की किल्लत होने के कारण सारे लोग गोदाम में छोटे सिलेंडर में गैस भरने का काम कर रहे होंगे इसी क्रम में विस्फोट हुआ.
घटना के कारण जानने के लिए पुलिस जांच में जुटी है और जल्द स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: शिक्षा समाज में परिवर्तन का माध्यम है: डॉ. दिनेश शर्मा ने जय नारायण मिश्र महाविद्यालय के स्थापना दिवस पर दिया संदेश
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…